बड़ी खबर

भाजपा में शामिल नहीं होंगे सचिन पायलट, बनाएंगे तीसरा मोर्चा

कांग्रेस ने जारी किया व्हिप
जयपुर। बदले सियासी हालात में सचिन पायलट को मनाने की कोशिश लगातार कांग्रेस पार्टी की तरफ से की जा रही थी, लेकिन अब कांग्रेस सचिन पायलेट को नहीं मनाएगी। इस बीच सचिन पायलट अपने समर्थक विधायकों के साथ एक अलग मोर्चा बनाने पर भी विचार कर रहे हैं।

राजस्थान की सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार में उठा सियासी तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा है। अंदरुनी कलह के बीच उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोल रखा है। उन्होंने रविवार को दावा किया कि उनके साथ 30 से अधिक विधायक हैं और गहलोत सरकार अल्पमत में आ चुकी है। दूसरी तरफ, कांग्रेस ने स्पष्ट किया है कि गहलोत सरकार पूरी तरह से सुरक्षित है और अपना कार्यकाल पूरा करेगी। यही नहीं राजस्थान में सचिन पायलट की बगावत को थामने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने व्हिप का ब्रह्मास्त्र चला है। इसमें पार्टी की ओर से स्पष्ट किया गया है कि अगर किसी विधायक ने व्हिप का उल्लंघन किया तो उस पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल राजस्थान में बदले सियासी माहौल को देखते हुए आज का दिन बेहद अहम रहने वाला है। यही नहीं इस पूरे घटनाक्रम को लेकर ये 6 सवाल भी बेहद अहम हो गए हैं।

Share:

Next Post

24 घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड 29 हजार के करीब मरीज, देश में अब 9 लाख के करीब केस

Mon Jul 13 , 2020
नई दिल्ली। कोरोना वायरस ने देश का हाल बेहाल कर रखा है। आज अमेरिका के बाद दुनिया में सबसे ज्यादा मामले भारत में आए। 24 घंटे में 29 हजार के करीब कोरोना के नए मामले दर्ज किए गए हैं। देश में संक्रमितों की संख्या अब नौ लाख के करीब पहुंच गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के […]