खेल

सचिन ने लिखा- हेलीकॉप्टर शॉट्स की तरह हमेशा ऊंची उड़ान भरते रहें, ऋषभ पंत बोले- आप तो मेरे पास नहीं हो

डेस्‍क। झारखंड की राजधानी में 7 जुलाई 1981 को जन्में महेंद्र सिंह धोनी को सचिन तेंदुलकर और ऋषभ पंत ने बर्थडे विश किया है। इसके लिए दोनों ने सोशल मीडिया का सहारा लिया। सचिन तेंदुलकर ने ट्विटर पर एमएस धोनी के साथ वाली एक तस्वीर शेयर की। उन्होंने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, ‘आप अपने हेलीकॉप्टर शॉट्स की तरह हमेशा ऊंची उड़ान भरते रहें। जन्मदिन मुबारक हो, एमएस!’

वहीं ऋषभ पंत ने ट्वीट कर लिखा, देश भर में कई लोगों के लिए एक प्रेरणा। आपने भारतीय क्रिकेट के लिए जो कुछ भी किया है उसके लिए धन्यवाद। जन्मदिन मुबारक हो माही भाई! इसके बाद उन्होंने रेड हार्ट इमोजी भी पोस्ट की। यही नहीं, ऋषभ पंत ने एमएस धोनी के लिए बर्थडे केक भी काटा। ऋषभ पंत ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं।

Share:

Next Post

त्रिपुरा विधानसभा में हंगामा, पांच विधायक दिन भर के लिए निलंबित, एक्शन के बाद विपक्ष ने काटा सदन में बवाल

Fri Jul 7 , 2023
अगरतला। त्रिपुरा में विधानसभा की कार्यवाही में बाधा डालने को लेकर शुक्रवार को पांच विधायकों को निलंबित कर दिया गया, जिसके विरोध में विपक्षी दलों ने सदन से बहिर्गमन किया। विधानसभा अध्यक्ष विश्वबंधु सेन ने सदन में व्यवधान पैदा करने पर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के विधायक नयन सरकार, कांग्रेस के सुदीप रॉय बर्मन और टिपरा […]