
नई दिल्ली. IPL 2026 में सोमवार को पंजाब किंग्स (Punjab Kings) और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के बीच मुकाबला खेला गया. इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने 3 विकेट से मुकाबला जीत लिया. ये पंजाब किंग्स की लगातार चौथी हार थी. मुकाबला धर्मशाला (dharmshala) के खूबसूरत मैदान पर हुआ जहां टॉस जीतकर दिल्ली ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था. पंजाब ने अय्यर-प्रियांश की फिफ्टी के दम पर 210 रन बनाए थे. जिसे दिल्ली ने आखिरी ओवर में चेज कर लिया और अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा.
दिल्ली ने ऐसे किया चेज
211 रनों के जवाब में उतरी दिल्ली की शुरुआत खराब रही. और अभिषेक पोरेल और केएल राहुल दोनों ही फ्लॉप रहे. साहिल पराख और स्टब्स भी कुछ खास नहीं कर सके. लेकिन अक्षर पटेल ने पारी को संभाला और फिफ्टी जड़ी. अक्षर ने 30 गेंद में 56 रन बनाए. इसके बाद डेविड मिलर और आशुतोष ने पारी को संभाला. मिलर ने 28 गेंदों में 51 रन ठोके और 4 छक्के जड़े. इसके बाद आशुतोष शर्मा ने 10 गेंद में 24 रन बनाए और माधव तिवारी ने 8 गेंद में 18 और आकिब ने 2 गेंद में 10 रन ठोक दिए. जिसके दम पर दिल्ली ने ये मैच जीत लिया.
ऐसे रही पंजाब की बल्लेबाजी
पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी पंजाब की पारी का आगाज प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह ने किया. दोनों ने ताबड़तोड़ अंदाज में बैटिंग की. इसी बीच, प्रियांश आर्य ने 24 गेंद में फिफ्टी जड़ी. पंजाब को पहला झटका 7वें ओवर में लगा जब प्रभसिमरन सिंह 18 रन बनाकर आउट हो गए. 9वें ओवर में पंजाब को दूसरा झटका लगा जब प्रियांश आर्य 56 रन बनाकर माधव तिवारी का शिकार बने. लेकिन इसके बाद श्रेयस अय्यर और कूपर कोनली ने अच्छी बल्लेबाजी की. अय्यर ने नाबाद 59 रन बनाए. जिसके दम पर पंजाब ने 5 विकेट खोकर 210 रन बनाए.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved