मुंबई (Mumbai)। भोजपुरी संगीत इंडस्ट्री (bhojpuri music industry) तड़कते-भड़कते गानों के लिए जानी जाती है लेकिन कुछ गाने ऐसे हैं, जो दिल को छू जाते हैं। प्रतिभाशाली सिंगर कल्पना पटवारी और अदाकारा माही श्रीवास्तव (Kalpana Patwari and actress Mahi Srivastava) का सैड सॉन्ग ‘सनम दूसरा के दीवना भईल बा’ वर्ल्डवाइड रिकार्डस भोजपुरी (Worldwide Records Bhojpuri) के ऑफिशिअल युट्यूब चैनल से जारी हुआ है। जिसे दर्शकों का बहुत ही खास अटेंशन मिल रहा है।
इस गाने को भोजपुरी इंडस्ट्री की टेलेंटेड एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव पर फिल्माया है। जिहोंने इस गाने में अपने एक्सप्रेशन से ही दर्शकों का दिल जीत लिया है। गाने को विदेशी धरती पर फिल्माया गया है। इसे पटाया की खूबसूरत लोकेशन पर शूट किया गया है। जहां माही अपने सनम की याद में कभी बीच तो कभी बगीचे में टहलते हुए नजर आ रही हैं। वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी प्रस्तुत सैड सॉंग ‘सनम दूसरा के दीवाना भइल बा’ को सिंगर कल्पना पटवारी ने अपनी मधुर आवाज में गाया है। इसके लिरिक्स अशुतोष तिवारी ने लिखे हैं। इसका संगीत छोटू रावत ने दिया है। इसके गाने के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इसका निर्देशन निर्देशक भोजपुरिया ने किया है। गाने की कॉस्ट्यूम बादशाह खान, एडिट पंकज साव और डीआई रोहित ने किया है।
इन्दौर (Indore)। भंडारे से 2 साल के बेटे के साथ लौट रही मां बीच रास्ते में बेटे को हौज के पास एक फर्शी पर बैठाकर कुल्फी लेने चली गई। लौटी तो बेटा लापता था। उसे इधर- उधर तलाशा, लेकिन उसका पता नहीं चला। बाद में हौज से कचरा हटाकर देखा तो बेटा उसमें गिरा था, […]
मुंबई (Mumbai)! रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म ‘एनिमल’ (Anibal) बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म को देखने के लिए दर्शक सिनेमाघरों के बाहर उमड़ रहे हैं। फिल्म को दर्शकों से सहज प्रतिक्रिया मिल रही है। इस फिल्म के पोस्टर पर रणबीर कपूर की जगह अपना चेहरा लगाने पर सोशल मीडिया पर रामगोपाल […]
मुंबई। बॉलीवुड में इन दिनों एक के बाद एक फिल्में फ्लॉप हो रही हैं। मेकर्स और सितारे इस बात से काफी परेशान हैं। वह अपनी फिल्में हिट कराने के लिए हर तरह के जतन और उपाय कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान ने आधी रात में कुछ साथियों के […]
डेस्क। कोरोना महमारी के बीच साल 2020 के बाद 2021 भी खत्म होने पर आ गया है। इस साल के कुछ आखिरी दिन बचे हैं और साल 2021 में भी कोरोना वायरस का असर देश और दुनिया पर देखने को मिला। इस महामारी की वजह से टीवी और फिल्म इंडस्ट्री को करोड़ों की चपत लगी […]