img-fluid

सदर सेंट एलॉयसियस स्कूल ने जीता इंटर-स्कूल फुटसल चैम्पियनशिप खिताब

July 18, 2026

जबलपुर। गुप्तेश्वर सेंट ज़ेवियर्स हाईस्कूल द्वारा रयान स्पोर्ट्स क्लब के बैनर तले आयोजित इंटर-स्कूल फुटसल चैम्पियनशिप 2026 का दूसरा दिन पूरे उत्साह, जोश और खेल भावना के साथ सम्पन्न हुआ। दूसरे दिन सेमीफाइनल मुकाबलों के साथ फाइनल एवं तृतीय स्थान के लिए मुकाबला खेला गया, जिसमें खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन का परिचय दिया।पहले सेमीफाइनल में सेंट एलॉयसियस स्कूल सदर ने मेज़बान सेंट ज़ेवियर्स हाई स्कूल गुप्तेश्वर को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।


  • दूसरे सेमीफाइनल में सेंट एलॉयसियस स्कूल पॉलीपाथर ने महर्षि विद्या मंदिर स्कूल, नर्मदा रोड को हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई। द्वितीय उपविजेता (सेकंड रनर-अप) ट्रॉफी के लिए खेले गए मुकाबले में महर्षि विद्या मंदिर स्कूल, नर्मदा रोड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया। रोमांचक फाइनल मुकाबले में सेंट एलॉयसियस स्कूल, सदर ने सेंट एलॉयसियस स्कूल, पॉलीपाथर को पराजित कर इंटर-स्कूल फुटसल चैम्पियनशिप 2026 का खिताब अपने नाम किया। सेंट एलॉयसियस स्कूल, पॉलीपाथर प्रथम उपविजेता तथा महर्षि विद्या मंदिर स्कूल, नर्मदा रोड द्वितीय उपविजेता रहे। पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सेंट एलॉयसियस स्कूल, सदर के मास्टर एल्बर्ट आमिर को मैन ऑफ द सीरीज़ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
    समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अपोलो हॉस्पिटल मैनेजर सारिका वर्मा, एनसीआईएसएफ के कमांडेंट रामेन्द्र सिंह, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. नितिन रंधावा, सीनियर राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी, डब्ल्यूसीआर रेलव अभिषेक श्रीवास्तव, एएसपी सुरकांत शर्मा, अग्निबाण के प्रबंध सम्पादक मदन अवस्थी, रूपेश सिंह, जॉयनिक मैथ्यू तथा देवेन्द्र निश्चल उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने खिलाडिय़ों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए खेलों के माध्यम से अनुशासन, समर्पण एवं टीम भावना विकसित करने का संदेश दिया।

    Share:

  • इंदौर: थानों की रैंकिंग जारी, चंदन नगर बना नंबर-1, छोटी ग्वालटोली सबसे पीछे

    Sat Jul 18 , 2026
    इंदौर। इंदौर पुलिस कमिश्नर (Indore Police Commissioner) संतोष सिंह के निर्देशन में जून माह के लिए शहर (City) के 32 थानों का प्रदर्शन मूल्यांकन (Performance Evaluation) जारी किया गया। अपराध नियंत्रण, बेहतर पुलिसिंग, पारदर्शिता, जनसंतुष्टि और आमजन के हित में किए गए नवाचारों सहित विभिन्न मानकों के आधार पर यह मूल्यांकन किया गया। मूल्यांकन में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved