img-fluid

बंगाल में बंपर वोटिंग से भगवा पार्टी उत्साहित…. अमित शाह किससे बोले- दूसरे फेज में भी बाहर मत आना…

April 24, 2026

कोलकाता। पश्चिम बंगाल (West Bengal) में जारी विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) के पहले चरण में हुई बंपर वोटिंग से भाजपा काफी उत्साहित है। भगवा पार्टी (Saffron Party) के बढ़े वोट प्रतिशत में अपनी जीत नजर आ रही है। यही वजह है कि केंद्रीय गृह मंत्री ने धमकी तक दे दी है। एक रोड शो के दौरान अमित शाह (Amit Shah) ने कहा, ‘पहले फेज में दीदी के गुंडे घर से बाहर नहीं निकले। मैं गुंडो को बोलता हूं कि दूसरे फेज में भी बाहर मत आना वरना 4 मई के बाद उल्टा लटका कर सीधा कर दूंगा।’ आपको बता दें कि 4 मई तो बंगाल चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम में एक रोडशो का नेतृत्व किया और कहा कि तृणमूल कांग्रेस की सरकार का पतन निकट है। शाह ने सजे हुए एक वाहन के ऊपर से जेस्सोर रोड के दोनों ओर खड़े लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। कई लोगों ने नारंगी और केसरिया रंग के गुब्बारे और ‘कमल’ के फूल पकड़ रखे थे।


  • आज पहले फेज में दीदी के गुंडे घर से बाहर नहीं निकले,
    मैं गुंडो को बोलता हूँ, दूसरे फेज में भी बाहर मत आना वरना उल्टा लटका कर सीधा कर दूँगा। अपने फेसबुक हैंडल पर भीड़ की तस्वीर साझा करते हुए शाह ने कहा, ”मध्यमग्राम में रोडशो में, यह भगवा रंग बंगाल में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार का आक्रोश है, प्रतिशोध है। तृणमूल कांग्रेस जा रही है।” उन्होंने कहा, ”तृणमूल कांग्रेस के भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी का सूरज डूब गया है।”

    मध्यमग्राम में चुनाव के दूसरे चरण में 29 अप्रैल को मतदान होगा। मतगणना चार मई को होगी। शाह ने रोडशो के दौरान पत्रकारों से कहा कि भाजपा के सत्ता में आने के बाद पश्चिम बंगाल में एक भी घुसपैठिए को नहीं घुसने दिया जायेगा।

    पश्चिम बंगाल की 294 सदस्यीय विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण में 152 सीट पर मतदान हुआ और निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक 92.72 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इस दौरान हिंसा, मतदाताओं को डराने-धमकाने और कम से उम्मीदवारों पर हमले की छिटपुट घटनाएं भी हुईं। मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने कहा, “यह आजादी के बाद से पश्चिम बंगाल में दर्ज अब तक का सर्वाधिक मतदान प्रतिशत है।”

    आयोग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक राज्य में इससे पहले सबसे अधिक मतदान 2011 के विधानसभा चुनावों के दौरान 84.72 प्रतिशत रहा था।

    Share:

  • PM मोदी 28 अप्रैल को काशी को देंगे बड़ी सौगात... अयोध्या-मुंबई के बीच दौड़ेगी अमृत भारत एक्सप्रेस

    Fri Apr 24 , 2026
    वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) बंगाल में चुनाव प्रचार खत्म करने के बाद अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी (Varanasi Parliamentary Constituency) को करोड़ों की सौगात देने आ रहे हैं। 28 अप्रैल को पीएम मोदी का आगमन हो रहा है। इस दौरान वाराणसी से ही पीएम मोदी दो ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। बरेका […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved