मनोरंजन

नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में साक्षी तंवर बनेंगी रावण की मंदोदरी 

मुंबई (Mumbai) नितेश तिवारी के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘रामायण’ में बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) भगवान श्रीराम की भूमिका (Role of Lord Shri Ram) में नजर आएंगे। इस फिल्म में साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी सीता माता का किरदार निभाती नजर आएंगी। अब इस फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर बड़ा अपडेट आया है। इस फिल्म में अब ‘कहानी घर घर की’ फेम एक्ट्रेस साक्षी तंवर रावण की पत्नी मंदोदरी का किरदार निभाएंगी।


साक्षी ने कई बॉलीवुड फिल्मों में अहम किरदार निभाए हैं। वह फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ में भी नजर आईं। हाल ही में रिलीज हुई नेटफ्लिक्स वेब सीरीज ‘मां’ में भी वह मुख्य भूमिका में नजर आई थीं। साक्षी तंवर ने कई धारावाहिकों और फिल्मों में अलग-अलग भूमिकाएं निभाकर दर्शकों के दिलों में जगह बनाई है। सीरियल ‘कहानी घर घर की’ में पार्वती के किरदार ने उन्हें लोकप्रियता दिलाई। फिल्म ‘दंगल’ में भी उनके रोल को सराहा गया। अब साक्षी फिल्म ‘रामायण’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में वह रावण की पत्नी मंदोदरी का किरदार निभाती नजर आएंगी।
Share:

Next Post

जापान में स्वास्थ्यवर्धक सप्लीमेंट से सैकड़ों लोग अस्पताल में भर्ती, कई की किडनी खराब

Sat Mar 30 , 2024
टोक्यो (Tokyo)। जापान में स्वास्थ्यवर्धक सप्लीमेंट (supplement) लेने से पांच लोगों की मौत होने के साथ ही सैकड़ों लोग प्रभावित हुए हैं। जानकारी के मुताबिक 114 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और सैकड़ों लोगों ने किडनी की समस्या (kidney problem) की जानकारी दी है। रिपोर्ट के मुताबिक कोबायासी फार्मास्युटिकल ने पिछले हफ्ते […]