बड़ी खबर मध्‍यप्रदेश

समाजवादी पार्टी की मध्यप्रदेश कार्यकारिणी भंग, 10 लोकसभा प्रभारियों को भी हटाया

भोपाल (Bhopal)। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (National President Akhilesh Yadav) ने पार्टी की मध्यप्रदेश कार्यकारिणी को भंग (Dissolution of Madhya Pradesh Executive) कर दिया है। पार्टी के सभी जिलाध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्षों (All District Presidents, Executive Presidents) समेत 10 लोकसभा प्रभारियों (10 Lok Sabha in-charges) को भी तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया गया है। प्रदेश में अब नए सिरे से कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। इस संबंध में पार्टी द्वारा सोमवार देर शाम आदेश जारी किया है।


दरअसल, समाजवादी पार्टी ने सोमवार को ही उत्तर प्रदेश से लगी मप्र की 10 लोकसभा सीटों के लिए प्रभारी नियुक्त किए थे, लेकिन कुछ घंटों बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लोकसभा प्रभारियों की नियुक्ति सहित सपा की प्रदेश कार्यकारिणी भंग कर दी है। पार्टी द्वारा जो आदेश जारी किया गया है, उसमें लिखा है कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आदेशानुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रामायण सिंह सहित मध्य प्रदेश की प्रदेश कार्यकारिणी एवं जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष सहित तत्काल प्रभाव से भंग की जाती है। साथ ही बनाये गये 10 लोकसभा प्रभारी को भी तत्काल प्रभाव से हटाया जाता है।

 

पार्टी सूत्रों का कहना है कि लोकसभा प्रभारी बनाए जाने के बाद पार्टी के भीतर कुछ मतभेद सामने आए थे। इस कारण पूरी कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया है। साथ ही जिला कार्यकारिणी भी भंग कर दी गई है। संभावना जताई जा रही है कि आगामी लोकसभा चुनाव से पहले सपा मध्य प्रदेश की नई कार्यकारिणी घोषित कर सकती है। साथ ही नए चेहरों को भी मौका दिया जा सकता है।

Share:

Next Post

मप्रः किसानों से अभद्रता करने पर सोनकच्छ तहसीलदार जिला मुख्यालय अटैच

Tue Jan 16 , 2024
– सुशासन हमारी सरकार का मूल मंत्र : मुख्यमंत्री डॉ. यादव भोपाल (Bhopal)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) ने सोमवार को सोशल मीडिया (social media) पर देवास जिले के सोनकच्छ में पदस्थ तहसीलदार अंजलि गुप्ता (Sonakchh Tehsildar Anjali Gupta) के किसानों के साथ अभद्रता करने के वायरल हो रहे वीडियो को […]