img-fluid

टॉप 10 लोकप्रिय अभिनेत्रियों की सूची में सामंथा रूथ प्रभु ने मारी बाजी, दीपिका और आलिया को छोड़ दिया पीछे

September 23, 2026

नई दिल्ली ।सितंबर का महीना खत्म होने से पहले पिछले महीने सबसे ज्यादा लोकप्रिय रहीं अभिनेत्रियों की टॉप 10 सूची (Top 10 List) सामने आई है। इस सूची में दक्षिण भारतीय सिनेमा (South Indian Cinema) की अभिनेत्री सामंथा रूथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) ने पहला स्थान हासिल किया है। उन्होंने बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्रियों आलिया भट्ट (Alia Bhatt, )और दीपिका पादुकोण(Deepika Padukone ) को पीछे छोड़ते हुए शीर्ष स्थान पर जगह बनाई है।

लोकप्रियता से जुड़ी इस सूची में दक्षिण भारतीय सिनेमा की अभिनेत्रियों का दबदबा नजर आया। बॉलीवुड की कई चर्चित अभिनेत्रियों के नाम इसमें शामिल हैं, लेकिन शीर्ष स्थानों पर दक्षिण की अभिनेत्रियों की मौजूदगी भी प्रमुख रही।

सूची में श्रद्धा कपूर को 10वां स्थान मिला है। वह अपनी आगामी फिल्म ईठा को लेकर चर्चा में हैं। उनके बाद त्रिशा ने नौवां स्थान हासिल किया। वहीं कृति सैनन आठवें पायदान पर रहीं। कृति आने वाली फिल्म कॉकटेल-2 में शाहिद कपूर के साथ नजर आने वाली हैं।

सातवें स्थान पर रश्मिका मंदाना का नाम रहा। इसके ठीक ऊपर यानी छठे स्थान पर काजल अग्रवाल को जगह मिली। दोनों अभिनेत्रियां दक्षिण भारतीय फिल्मों के साथ-साथ हिंदी सिनेमा में भी अपनी पहचान बना चुकी हैं।

नयनतारा इस सूची में पांचवें स्थान पर रहीं। उन्होंने फिल्म जवान में शाहरुख खान के साथ काम किया था। लोकप्रियता की इस सूची में वह कई चर्चित अभिनेत्रियों को पीछे छोड़ते हुए टॉप पांच में शामिल हुईं।

चौथे स्थान पर सई पल्लवी रहीं। वह अपनी आगामी फिल्म रामायण में सीता का किरदार निभाने को लेकर लगातार चर्चा में हैं। हालांकि वह शीर्ष तीन में जगह बनाने से थोड़े अंतर से चूक गईं।

टॉप तीन में बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय सिनेमा की प्रमुख अभिनेत्रियों का नाम शामिल है। तीसरे स्थान पर दीपिका पादुकोण रहीं। वह फिलहाल बड़े पर्दे से दूरी बनाए हुए हैं और अपने परिवार के साथ समय बिता रही हैं।

दूसरे स्थान पर आलिया भट्ट को जगह मिली। वह हिंदी सिनेमा की प्रमुख अभिनेत्रियों में शामिल हैं और उनकी लोकप्रियता लंबे समय से बनी हुई है। इस सूची में वह दक्षिण की अभिनेत्री सामंथा से एक स्थान पीछे रहीं।

पहले स्थान पर सामंथा रूथ प्रभु का नाम रहा। पिछली फिल्म मां इंटी बंगारम में उनका अलग और काफी आक्रामक अंदाज देखने को मिला था। फिल्म को लेकर चर्चा के बीच अभिनेत्री की लोकप्रियता भी बनी रही।

सामंथा के पास आने वाले समय में कई फिल्में हैं। उनकी आगामी परियोजनाओं को लेकर दर्शकों के बीच रुचि बनी हुई है। पिछले महीने की लोकप्रियता के आधार पर तैयार की गई इस सूची में उनका शीर्ष स्थान हासिल करना खास रहा, क्योंकि उन्होंने दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट जैसी लोकप्रिय अभिनेत्रियों को पीछे छोड़ा है।


  • टॉप 10 में शामिल नामों से यह भी स्पष्ट होता है कि अभिनेत्री की लोकप्रियता केवल हिंदी फिल्मों तक सीमित नहीं है। दक्षिण भारतीय सिनेमा की कई अभिनेत्रियां लगातार राष्ट्रीय स्तर पर दर्शकों के बीच अपनी पहचान मजबूत कर रही हैं।

    Share:

  • Apple iPhone Duo खरीदने का मौका आज से पहली सेल में कैशबैक EMI और एक्सचेंज का फायदा

    Wed Sep 23 , 2026
    नई दिल्ली । (Apple)का पहला(Foldable smartphone) फोल्डेबल स्मार्टफोन (iPhone Duo) अब खरीदने के लिए उपलब्ध हो गया है। कंपनी के इस खास स्मार्टफोन की पहली सेल आज यानी 23 सितंबर 2026 से शुरू हो रही है। फर्स्ट सेल के दौरान ग्राहकों को कई तरह के ऑफर और डील्स मिलने वाली हैं। Apple की ओर से […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved