मुंबई (Mumbai)! साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) फिलहाल एक्टिंग से दूर हैं। उन्होंने एक साल के लिए फिल्मों से ब्रेक ले लिया है। ब्रेक लेने के बाद वह विदेश यात्रा पर हैं। फिल्मों से दूर भी वह कई इवेंट्स में शामिल होती हैं। वह फोटोशूट करा रही हैं और उन फोटो और वीडियो को अपने फैंस के साथ शेयर कर रही हैं।
सामंथा ने इंस्टाग्राम पर ‘आस्क मी एनीथिंग’ सेशन रखा। इस बार फैंस ने उनसे कई सवाल पूछे और उन्होंने मजेदार जवाब दिए। एक इंस्टाग्राम यूजर ने उनसे पूछा, “क्या आप दोबारा शादी करने की योजना बना रही हैं तो सामंथा ने तलाक के आंकड़े सामने रखते हुए फैन को जवाब दिया, “2023 की रिपोर्ट के मुताबिक पहली बार शादी करने पर तलाक की संभावना 50 फीसदी होती है। जब आप दूसरी और तीसरी बार शादी करते हैं तो तलाक की संभावना 67 से 70 प्रतिशत होती है। इसीलिए यह एक बेकार इनवेस्टमेंट है।”
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved