विदेश

मैगुफुली के निधन के बाद samia suluhu hassan बनी तंजानिया की पहली महिला राष्‍ट्रपति

दार एस सलाम। सामिया सुलुहू हसन(samia suluhu hassan) को शुक्रवार को तंजानिया (Tanzania) की पहली महिला राष्ट्रपति(First female president) के रूप में शपथ(Oath) दिलाई गई। इससे दो दिन पहले राष्ट्रपति जॉन मैगुफुली (President John Magufuli) का हृदय गति रुकने से निधन हो गया था। देश की उपराष्ट्रपति रह चुकीं सामिया सुलुहू हसन(samia suluhu hassan) को मुख्य न्यायाधीश इब्राहिम जुमा (Chief Justice Ibrahim Zuma) ने वाणिज्यिक राजधानी डार एस सलाम (Commercial Capital Dar S Salaam) में स्टेट हाउस में शपथ दिलाई।


इसके साथ ही सुलुहू तंजानिया और पूर्वी अफ्रीका में सर्वोच्च पद धारण करने वाली पहली महिला बन गईं। 61 वर्षीय सांख्यिकीविद् ने 2000 में राजनीति में पदार्पण किया और विभिन्न मंत्री पदों पर रहते हुए अपना ग्राफ तेजी से बढ़ाया। वह जांजीबार द्वीप की रहने वाली हैं। सुलुहू को 2014 में संवैधानिक सभा का उपाध्यक्ष चुना गया था और इसके तुरंत बाद 2015 में वह राष्ट्रपति की सहयोगी और देश की उपराष्ट्रपति बन गईं।

संविधान के अनुसार, 2025 में अगले चुनाव तक सुलुह हसन देश के सर्वोच्च पद पर आसीन रहेंगी। मैगुफुली फरवरी के अंत से सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आए थे। यह अफवाह फैल गई थी कि उनकी मौत कोरोना की वजह से हो गई है। देश की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, यहां मई 2020 के बाद कोरोना के कोई नए मामले नहीं आए हैं।

Share:

Next Post

देश में कोरोना की दूसरी लहर का खतरा, एक दिन में 40 हजार नए संक्रमित मरीज

Fri Mar 19 , 2021
नई दिल्ली। देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर का खतरा बढ़ता जा रहा है। 110 दिनों के बाद शुक्रवार को करीब 40 हजार नए मामले सामने आए। सबसे गंभीर स्थिति महाराष्ट्र की होती जा रही है और राज्य के एक बार फिर लॉकडाउन की चपेट में आने की आशंका बढ़ गई है। मुख्यमंत्री उद्धव […]