img-fluid

संजय राउत का BJP पर हमला, बोले-योगी और पीएम मोदी को मुंबई लाकर माहौल क्यों बिगाड़ना चाहते हैं?

December 31, 2025

नई दिल्‍ली । BMC यानी बृह्नमुंबई महानगरपालिका के चुनाव में कुछ ही हफ्ते बाकी हैं। अब शिवसेना (UBT) ने भारतीय जनता पार्टी के प्रचार कार्यक्रम पर सवाल उठा दिए हैं। पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) ने कहा है कि मुंबई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) को आने की क्या जरूरत है। साथ ही उन्होंने राज्य के सीएम देवेंद्र फडणवीस (CM Devendra Fadnavis) पर भी तंज कसा है।

राउत ने यूपी सीएम और पीएम मोदी के प्रचार कार्यक्रम को लेकर कहा, ‘क्या जरूरत है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मुंबई में आने की? क्या यहां कि भारतीय जनता पार्टी, यहां के मुख्यमंत्री प्रचार के लिए सक्षम नहीं हैं। योगी आदित्यनाथ क्यों आ रहे हैं। क्या संबंध है। और भी राज्यों के मुख्यमंत्री आ रहे हैं। यहां आप माहौल खराब करना चाहते हैं।’

उन्होंने कहा, ‘आज किसी ने कहा कि मुंबई में सिर्फ जय श्री राम का नारा चलेगा। हम मानते हैं कि मुंबई में जय महाराष्ट्र का नारा चलेगा। जय भवानी, जय शिवाजी यह नारा है।’


उन्होंने कहा, ‘ये योगी आदित्यनाथ वगैरह लोगों को लाकर आप अपनी कमजोरी बता रहे हो। आपके पास ताकत नहीं है। आप हर प्रांत के मुख्यमंत्री को लाकर या मंत्रियों को लाकर चुनाव लड़ना चाहते हो। हम हमारी ताकत पर चुनाव लड़ेंगे।’

सीट बंटवारे पर सवाल
उन्होंने चुनाव के लिए भाजपा और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना में हुए सीट बंटवारे पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा, ‘अब तक मुंबई या महाराष्ट्र में शिवसेना हमेशा बड़ा भाई रहा और मुंबई में भाजपा को सीटें दी जाती थीं। लेकिन पहली बार ऐसा हुआ है। अमित शाह की जो शिवसेना है, उसे भाजपा के सामने गिड़गिड़ाकर सीटें मांगनी पड़ रही हैं।’

उन्होंने कहा, ‘हम इसे असली शिवसेना नहीं मानते। ऐसा शिवसेना के इतिहास में कभी नहीं हुआ…। जब भी भाजपा ने ऐसा रुख अपनाया है, तब हमने उनसे अपने रास्ते अलग कर लिए, क्योंकि हम शिवसेना हैं…। चाहे महाराष्ट्र राज्य के चुनाव हों या बीएमसी के, हमने चुनाव अकेले लड़े हैं…। लेकिन हम कभी भी भाजपा के सामने नहीं झुके। यह आत्मसम्मान की बात है।’

भाजपा 137 और शिवसेना 90 सीटों पर उम्मीदवार उतारने जा रही है। मुंबई भाजपा के अध्यक्ष सातम ने नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 30 दिसंबर से एक दिन पहले काफी विचार-विमर्श के बाद सीट बंटवारे का फॉर्मूला साझा किया। सातम ने कहा कि दोनों दल अपने-अपने कोटे से कुछ सीट गठबंधन साझेदारों को आवंटित करेंगे।

Share:

  • कोर्ट Procedures में बड़े बदलाव की तैयारी... इमरजेंसी में आधी रात को भी SC जा सकेंगे फरियादी

    Wed Dec 31 , 2025
    नई दिल्ली। CJI यानी भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्य कांत (Chief Justice of India Surya Kant) ने अदालतों की कार्य प्रणाली (Court Procedures) में बड़े स्तर पर बदलाव की तैयारी की है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा है कि मौलिक अधिकारों की सुरक्षा के लिए कोई भी व्यक्ति आधी रात को […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved