img-fluid

संजय राउत का दावा: CM हाउस ‘वर्षा में जाने में डर रहे हैं देवेंद्र फडणवीस

February 05, 2025

मुंबई। शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने नया सवाल खड़ा कर दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Chief Minister Devendra Fadnavis) से पूछा है कि वह अब तक सीएम आवास ‘वर्षा’ (CM residence ‘Varsha’) में शिफ्ट क्यों नहीं हुए हैं। साथ ही आरोप भी लगाए हैं कि वर्षा को ढहा कर नया बंगला बनाए जाने की तैयारी चल रही है। हालांकि, इस पर सरकार या फडणवीस की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।



एक रिपोर्ट के अनुसार, राउत ने कहा, ‘क्यों देवेंद्र फडणवीस वर्षा बंगले में जाने से डर रहे हैं? उनके परिवार को क्यों डर लग रहा है? वर्षा बंगले में ऐसा क्या हुआ कि फडणवीस को वहां जाने में डर लग रहा है? यह महाराष्ट्र की जनता के लिए चिंता और खोज का विषय है। मैंने यह कभी नहीं कहा कि जब फडणवीस वहां जाएंगे, तो नींबू मिर्चियां लगेंगी। वर्षा सरकार का दिया सीएम का आधिकारिक आवास है और फडणवीस वहां जाने तैयार नहीं है।’

उन्होंने पूछा, ‘वहां आखिर क्या हुआ है? या जो वहां पहले थे उन्होंने कुछ तैयार किया है। यह राज्य की जनता के लिए चिंता का विषय है।’ विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के दो महीने बाद भी उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे वर्षा में रह रहे हैं। जबकि, फडणवीस पुराने आवास सागर में हैं।

राउत ने कहा, ‘ऐसा क्या हुआ है जो आपने वर्षा को तोड़कर नया बंगला बनाने का फैसला लिया है। मेरे पास पुख्ता जानकारी है, इसलिए यह सवाल उठा रहा हूं। पूरे बंगले को गिराने, जगह को खोदने और यहां नया बंगला बनाने के लिए… कुछ चल रहा है।’

रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्रों का कहना है कि शिंदे सेना के कई मंत्री भी इस बात से खफा है कि उन्हें फ्लैट दिए गए हैं, जबकि, कुछ रिटायर्ड IAS अधिकारियों के पास बंगले हैं।

Share:

  • दिल्ली चुनाव: 5 लाख रुपए बांटते पकड़ा गया CM आतिशी का PA.., वोटिंग से पहले BJP ने जारी किया वीडियो

    Wed Feb 5 , 2025
    नई दिल्ली। दिल्ली (Delhi) में विधानसभा चुनाव (Assembly elections) के लिए वोटिंग (Voting) से चंद घंटे पहले राजनीतिक दलों (Political parties) में आरोप-प्रत्यारोप का दौर चरम पर पहुंच गया है और दोनों प्रमुख दल AAP और BJP एक-दूसरे पर आरोप लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इसी कड़ी में मंगलवार देर रात भाजपा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved