भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

संजय यादव कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश होंगे

भोपाल। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के वरिष्ठतम न्यायाधीश संजय यादव को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। वे 30 सितंबर को सेवानिवृत्त हो रहे मौजूदा मुख्य न्यायाधीश अजय कुमार मित्तल के रिक्त स्थान पर प्रभार संभालेंगे। भारत शासन, कानून एवं न्याय मंत्रालय के संयुक्त सचिव रजिंदर कश्यप ने 22 सितंबर को उक्ताशय की विधिवत अधिसूचना जारी कर दी है। 26 जून, 1959 को जन्मे जस्टिस संजय यादव दो मार्च 2007 को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में न्यायाधीश नियुक्त किए हुए। साथ ही 15 जनवरी, 2010 को स्थायी न्यायाधीश बनाए गए। उन्होंने छह अक्टूबर से दो नवंबर, 2019 तक मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश पद की भी जिम्मेदारी संभाली।

1986 में जबलपुर से शुरू की वकालत
अर्थशास्त्र विषय से स्नातकोत्तर के बाद विधि स्नातक उपाधि हासिल करने वाले संजय यादव 25 अगस्त, 1986 को मध्य प्रदेश स्टेट बार कौंसिल में अधिवक्ता के रूप में पंजीकृत हुए थे। सिविल, संवैधानिक व राजस्व मामलों के अधिवक्ता के रूप में उनकी ख्याति फैल गई। आगे चलकर उन्होंने मध्य प्रदेश शासन के उप महाधिवक्ता के रूप में कार्य करने का अनुभव भी हासिल किया।

Share:

Next Post

पाकिस्‍तानी सेना प्रत्‍येक उभरती हुई चुनौतियों और क्षेत्रीय खतरे से निपटने के लिए तैयारः बाजवा

Wed Sep 23 , 2020
मुजफ्फराबाद। लद्दाख में भारत और चीन में तनाव के बीच पाकिस्‍तानी के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने बुधवार को पंजाब प्रांत में स्थित फील्‍ड फायरिंग रेंज का दौरा किया। इस दौरान उन्‍होंने चीन के तीसरे पीढ़ी के मेन बैटल टैंक VT-4 के प्रदर्शन का जायजा लिया। जनरल बाजवा ने कहा कि पाकिस्‍तानी सेना […]