img-fluid

21 साल का इंतजार खत्म, सरगम कौशल बनीं मिसेज वर्ल्ड

December 19, 2022

वाशिंगटन। 21 साल (21 Years) के लंबे इंतजार के बाद भारत ने मिसेज वल्र्ड का खिताब अपने नाम कर लिया। भारत की सरगम कौशल मिसेज वल्र्ड 2022 की विनर बन गई हैं । अमेरिका में आयोजित ब्यूटी कॉम्पटिशन (beauty competition held in america) में जब मिसेज वल्र्ड का खिताब भारत के नाम हुआ, तो स्टेज पर सरगम इमोशनल होती हुई दिखीं और ताज पहनते हुए उनकी आंखों से खुशी के आंसू बह निकले। इससे पहले 2001 में अदिति गोवित्रीकर ने ये ताज अपने नाम करके देश का मान बढ़ाया था। सरगम ने सोशल मीडिया पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, इस जर्नी का हिस्सा बनकर खुश हूं। 21 साल बाद ताज वापस आया है। आपको दिल से बधाई।

कौन हैं सरगम कौशल?

मिसेज वल्र्ड का खिताब जीतकर देशवासियों का नाम रोशन करने वाली सरगम कौशल जम्मू कश्मीर की निवासी हैं। वो एक शिक्षक और मॉडल हैं। सरगम की शादी 2018 में हुई थी। शादी के बाद से ही उनके दिल में ब्यूटी पेजेंट जीतने का जुनून सवार था।

Share:

  • वाल्वमैन छुट्टी पर, 30 कालोनियां प्यासी

    Mon Dec 19 , 2022
    गुस्साए लोग पार्षद पति के साथ चंदननगर पानी की टंकी पर रात में करते रहे प्रदर्शन इन्दौर। चंदननगर और उसे जुड़ी आसपास की 30 कालोनियोंं में एक दिन छोडक़र नर्मदा का पानी रात 9 बजे सप्लाय किया जाता है, लेकिन कल वाल्वमैन छुट्टी पर चला गया और पानी सप्लाय नहीं किया गया, जिसके कारण दर्जनों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved