img-fluid

सर्वार्थ सिद्धि योग में मनेगा करवा चौथ

November 01, 2020

  • तैयारियों में जुटी महिलाएं, पति की लंबी उम्र की कामना के लिए रखेंगी व्रत

भोपाल। इस बार सुहागिनों का सबसे बड़ा और महापर्व करवा चौथ 4 नवंबर बुधवार को सर्वार्थ सिद्धि व शिवयोग में मनाया जाएगा। सुहागिनें इस महापर्व को उत्साह और उल्लास से मनाने के लिए तैयारियों में जुटी हुई हैं। बाजारों में करवे सजने और बिकने शुरू हो गए हैं। शास्त्रों में यह व्रत अच्छे गृहस्थ जीवन के लिए महत्वपूर्ण बताया गया है। ज्योतिषाचार्यों ने बताया कि करवा चौथ का व्रत कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। करवा चौथ का व्रत भारतीय महिलाओं के लिए अखंड सुहाग को देने वाला माना जाता है। करवा चौथ को कर्क चतुर्थी भी कहते हैं। इस बार चतुर्थी तिथि का प्रारंभ 4 नवंबर को सुबह 3.24 बजे होगा तथा समापन 5 नवंबर को सुबह 4.14 बजे होगा अत: करवा चौथ का त्योहार एवं व्रत 4 नवंबर को मनाया श्रेष्ठकर रहेगा। चंद्र दर्शन रात 8.26 बजे होंगे।

Share:

  • 'बीजेपी लाइट बनने के चक्‍कर में कांग्रेस जीरो हो जाएगी'-शशि थरूर

    Sun Nov 1 , 2020
    नई दिल्‍ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी ‘भाजपा लाइट’ (भाजपा का नरम रूप) बनने का जोखिम नहीं उठा सकती। क्योंकि इससे उसके ‘कांग्रेस जीरो’ (कांग्रेस के खत्म होने का) खतरा है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी भाजपा के राजनीतिक संदेश का कमजोर रूप पेश नहीं करती है और […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved