img-fluid

387 बसों से शुरू होगा सरवटे

March 20, 2022

  • बस स्टैंड के बाहर की दुकान के व्यापारियों ने पीले चावल बांटकर लोगों को दिया निमंत्रण

इंदौर। लगभग पौने चार साल बाद शुरू हो रहे सरवटे बस स्टैंड (Sarwate Bus Stand) से फिलहाल आधी ही बसें चलेंगी। यहां निगम ने कुछ ही रूटों की बसों को अनुमति दी है, जिनकी संख्या 387 है। इनमें खंडवा, बुरहानपुर, सेंधवा के साथ-साथ महाराष्ट्र तथा राजस्थान परिवहन निगम (Maharashtra and Rajasthan Transport Corporation) की बसें शामिल हैं। कल यहां के दुकानदारों ने पीले चावल देकर लोगों को बस स्टैंड के शुभारंभ में आमंत्रित किया और खुशी जताई।

कल सुबह 11 बजे सरवटे बस स्टैंड का वचुर्अल शुभारंभ (virtual launch) होना है। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) भोपाल से तो इंदौर में जनप्रतिनिधियों के साथ विधायक आकाश विजयवर्गीय मौजूद रहेंगे। करीब 46 महीने बाद यहां से बसों का संचालन शुरू होगा। पहले नगर निगम यहां से सिटी बसें और छोटे रूटों की बसें संचालित करना चाह रहा था, लेकिन बस ऑपरेटरों के विरोध और भाजपा नेताओं के हस्तक्षेप के बाद कुछ रूटों पर बसें संचालित करने की अनुमति दी गई है। फिर भी 650 में से 387 बसों का संचालन ही यहां से किया जाएगा।


इनमें खंडवा, बुरहानपुर, सनावद, ओंकारेश्वर, झिरनिया के साथ-साथ सेंधवा रूट पर खरगोन, बड़वानी, मनावर, मंडलेश्वर, धामनोद की ओर जाने वाली बसें संचालित होंगी। वहीं उज्जैन की लोकल बसें भी यहां से चलेंगी और उज्जैन से आगे आगर, सुसनेर, झालावाड़ तक जाने वाली बसों के अलावा राजस्थान और महाराष्ट्र राज्य परिवहन निगम की बसें भी यहां से संचालित की जाएंगी। इंदौर से देवास के बीच चलने वाली उपनगरीय बसें भी यहां से संचालित होंगी। इसके बाद यात्रियों को नवलखा के बजाय यहीं से बसें उपलब्ध हो जाएंगी। फिलहाल इन्हीं रूटों को अनुमति दी गई है और नगर निगम ने बस ऑपरेटरों से यह भी कहा है कि यहां बसें अपने समय पर ही आएंगी और रवाना होंगी। उधर आसपास के दुकानदारों ने सरवटे महासंघ की ओर से कल के शुभारंभ समारोह के लिए पीले चावल बांटकर निमंत्रण दिया।

Share:

  • राजबाड़ा पर होगी बरसाना की लट्ठ मार होली

    Sun Mar 20 , 2022
    दो साल बाद गेर में दिखेगा मथुरा-वृंदावन का नजारा इंदौर। मंगलवार को निकलने वाली गेर में अलग-अलग तरह के नजारे देखने को मिलेंगे। संस्था सृजन की गेर में बरसाना की लठ्ठ मार होली की झलक देखने को मिलेगी। दो साल बाद रंगपंचमी (Rangpanchami) पर एक बार फिर शहर के बीचोबीच निकलने वाली गेर में रंगबिरंगे […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved