जीवनशैली देश धर्म-ज्‍योतिष

शनि, शुक्र, मंगल कुंभ राशि में, 3 राशियां खूब कमाएंगी धन-दौलत

नई दिल्‍ली (New Delhi)। शनि की राशि कुंभ (zodiac sign aquarius)में इस वक्त तीन बड़े ग्रह (three big planets)अपना पैर जमाए बैठे हैं। ग्रहों के सेनापति मंगल (commander mangal)ने कुंभ में प्रवेश किया है, जहां पहले से ही शुक्र (Vesper)और शनि मौजूद हैं। 15 मार्च के दिन मंगल के गोचर करते ही कुंभ राशि में शनि, शुक्र और मंगल की युति बनी है, जो 30 मार्च तक रहने वाली है। माना जा रहा है ये युति कई सालों के बाद बनी है, जो कुछ राशियों के लिए शुभ रहेगी। आइए जानते हैं कुंभ राशि में शनि, मंगल और शुक्र की होती किन राशियों का भाग्य चमकाने वाली है-

वृषभ राशि

शनि, मंगल और शुक्र की युति वृषभ राशि वालों के लिए शुभ साबित हो सकती है। इस दौरान आपका भाग्य आपका साथ देगा। किसी भी नए काम की शुरुआत करना शुभ रहेगा। संतान पक्ष से जुड़ी कोई गुड न्यूज मिल सकती है। पार्टनर के साथ चल रही दिक्कतें धीरे-धीरे खत्म होने लगेंगी।

मेष राशि


मेष राशि वालों के लिए शनि, शुक्र और मंगल की युति बेहद ही लाभकारी साबित हो सकती है। इस दौरान बिजनेस में इन्वेस्ट करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको अपनी हेल्थ पर फोकस करना चाहिए। वहीं, आप काफी पॉजिटिव और कॉन्फिडेंट रहेंगे और हर मुश्किल को अपनी सूझ-बूझ के साथ सॉल्व कर लेंगे।

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए शनि, शुक्र और मंगल की युति शुभ साबित हो सकती है। लाइफ में चल रही प्रॉब्लम्स से राहत मिल सकती है। मैरिड लाइफ में रोमांस बना रहेगा। यात्रा करने के योग बन रहे हैं। इस दौरान आपको अपनी सेहत का खास ख्याल रखना चाहिए। साथी करियर लाइफ में नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Share:

Next Post

उद्धव ठाकरे और शरद पवार से बोले तेजस्वी यादव, 'आपके बस विधायक गए, मेरे तो चाचा को ले गए'

Mon Mar 18 , 2024
मुंबई (Mumbai) । कांग्रेस (Congress) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) ने पार्टी छोड़ने वाले नेताओं पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने शिवेसना (उद्धव बालासाहब ठाकरे) राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के शरद पवार (Sharad Pawar) को भी नेताओं को माफ नहीं करने की सलाह दी है। खरगे ने कहा कि जब आप सत्ता […]