जीवनशैली धर्म-ज्‍योतिष

2022 में शनि का राशि परिवर्तन इन जातकों के लिए शुभ, मिलेगी शनि की साढ़े साती से मुक्ति

नई दिल्‍ली । ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में शनि गोचर (Saturn transit) को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। साल 2022 में शनि राशि परिवर्तन होगा। शनि 29 अप्रैल 2022 को मकर राशि (Capricorn) से निकलकर कुंभ राशि (Aquarius) में गोचर करेंगे। शनि का राशि परिवर्तन हर ढाई साल में होता है। शनि को सबसे धीमी गति का ग्रह माना जाता है। जिसके कारण शनि का प्रभाव किसी भी राशि पर ज्यादा समय के लिए रहता है। शनि कुल 12 राशियों में अपना चक्र पूरा करने में 30 साल का समय लेते हैं।


धनु राशि वालों को मिलेगी मुक्ति-
शनि के राशि परिवर्तन से धनु राशि वालों को शनि की साढ़े साती से मुक्ति मिल जाएगी। जिसके बाद धनु राशि वालों के जीवन में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। धनु राशि वालों की आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा। धन संचय में आप सफल रहेंगे। आपको विदेश यात्रा का मौका मिल सकता है। भवन व वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। परिवार वालों के साथ रिश्ते मजबूत होंगे।

सुखद समाचार की हो सकती है प्राप्ति-
धनु राशि वालों को शनि के प्रभाव से मुक्ति मिलने के बाद सुखद समाचार मिल सकता है। इस दौरान आप धार्मिक कार्यों का हिस्सा बनेंगे। वैवाहिक जीवन सुखद हो सकता है। सिंगल जातकों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। इस दौरान आपके रूके हुए कार्य पूरे होंगे।

Share:

Next Post

Jet Airways फिर उड़ान भरने को तैयार, फास्ट ट्रैक रिजॉल्यूशन के लिए कंसोर्टियम ने NCLT से संपर्क साधा

Sun Dec 19 , 2021
मुंबई। जेट एयरवेज (Jet Airways) के विमान आसमान में जल्द उड़ान (flying fast in the sky) भरते नजर आएंगे। दरअसल, दिवालिया हो चुकी जेट एयरवेज की बोली जीतने वाले कंसोर्टियम ने शुक्रवार को कहा कि वह इस एयरलाइन में पैसा लगाने को तैयार है और इसके लिए उसने कर्ज समाधान योजना पर अमल की प्रक्रिया […]