देश

इंटरनेट पर देखा था हत्या का तरीका और कर दिया पत्नी का कत्ल

मुंबई। मुंबई के विरार ईस्ट के गोपचरपाड़ा के रहने वाले 35 वर्षीय अजय हरभजन सिंह ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इस जुर्म मे पुलिस ने उसे हत्या (Murder) के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। आरोप लगाए जा रहे हैं कि आरोपी हत्या करने से पहले इंटरनेट ( internet) पर हत्या करने के तरीके खोजा करता था। पुलिस ने जानकारी दी है कि आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

आरोपी ने आरोप कुबूल कर लिया है। जांच में पता चला है कि मृतक रूबी की पहले भी शादी हो चुकी थी। पहली शादी से उसके तीन बच्चे थे।बाद में उसने अजय से शादी की और एक बेटे को जन्म दिया।
आरोपी सिंह भी पहले एक बार शादी कर चुका था। रिपोर्ट में बताया गया है कि अजय इससे पहले रूबी की भतीजी के साथ भाग गया था।जिसके बाद उसके खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया था । पुलिस ने जानकारी दी कि जेल से छूटने के बाद वह अपनी पत्नी के साथ दोबार रहने लगा, और उसके साथ मारपीट करता था।



मंगलवार की रात रूबी की छोटी बहन उनके घर पहुंची और उसे बिस्तर पर बेहोश हालत में देखा। रूबी की नाक और मुंह से खून आ रहा था।उसने अपने भाई को जानकारी दी, तो वह भी अपनी पत्नी के साथ मौके पर पहुंच गया। उन्होंने देखा कि अजय दूसरे रूम में कुर्सी पर बैठा हुआ है। पूछने पर अजय ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, तो परिवार के सदस्यों को लगा कि उसने ही रूबी को मारा होगा।

पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान अजय ने गुनाह कुबूल साथ ही 5 और आरोपी को गिरफ्तार किया गया

Share:

Next Post

इस दिन है शनि जयंती, पूजा के दौरान कर लें ये काम, शनिदेव की होगी आसीम कृपा

Thu May 27 , 2021
शनिदेव न्याय प्रिय देवता हैं और मनुष्य को उसके कर्मों के आधार पर फल देते हैं। हिंदू पंचांग (Hindu calendar) में ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि को शनि जयंती मनाई जाती है। इस दिन पूजा-अर्चना करने से शनिदेव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। शनि जयंती पर दान-दक्षिणा का भी विशेष महत्व (Special importance) होता […]