बड़ी खबर व्‍यापार

SBI देगा आपको Loan सिर्फ इस नंबर पर दीजिए मिस्ड कॉल, मिलेंगे कई फायदे

नई दिल्ली। अगर आप भी पर्सनल लोन लेने का प्लान बना रहे हैं तो देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक SBI (State Bank of India) अपने करोड़ों ग्राहकों के लिए खास सुविधा लेकर आया है। अब से आपको लोन लेने के लिए बैंकों के चक्कर नहीं काटने पड़ेगे बल्कि सिर्फ एक मिस कॉल देने से आपको लोन की सुविधा मिल जाएगी। SBI ने ट्वीट करके इस बारे में जानकारी दी है और इसके लिए आपको कोई भी सिक्योरिटी देने की भी जरूरत नहीं होगी।

SBI ने किया ट्वीट : SBI ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडिल पर लिखा है कि अब से पर्सनल लोन लेना और भी ज्यादा सुविधाजनक हो गया है। आपको सिर्फ 7208933142 नंबर पर मिस कॉल देना है और फिर बैंक की ओर से आपको बैक कॉल आ जाएगा।


पर्सनल लोन के फीचर्स
>> इस लोन की ब्याज दर 9।60 फीसदी है।
>> आप 20 लाख रुपए तक का लोन ले सकते हैं।
>> लो इंट्रस्ट रेट्स
>> लो प्रोसेसिंग चार्ज
>> कम से कम डॉक्युमेंट में होगा काम
>> जीरो हिडेन कॉस्ट
>> नो सिक्योरिटी, नो गारन्टर


इन नंबरों पर कर सकते हैं कॉल : इस लोन के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप टोल फ्री नंबर 1800-11-2211 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा 7208933142 नंबर पर मिल कॉल करके भी जानकारी ले सकते हैं।

मैसेज करके भी ले सकते हैं जानकारी : अगर आप SMS के जरिए लोन के बारे में जानकारी लेना चाहते हैं तो आपको मैसेज में “PERSONAL” लिखना होगा और इस नंबर 7208933145 पर मैसेज करना होगा।

ऑफिशियल लिंक से ले जानकारी : अधिक जानकारी के लिए आप SBI की ऑफिशियल साइट या इस लिंक https://bank।sbi/web/personal-banking/loans/personal-loans/xpress-credit-personal-loan पर भी विजिट कर सकते हैं।

Share:

Next Post

पुडुचेरी: कांग्रेस विधायक के इस्‍तीफे के बाद नारायणसामी सरकार पर गहराया संकट

Tue Feb 16 , 2021
पुडुचेरी। पुडुचेरी में कांग्रेस गठबंधन की सरकार पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। एक और कांग्रेसी विधायक ने अपना इस्तीफा दे दिया है। कामराज सीट से कांग्रेस विधायक ए जॉन कुमार ने मंगलवार को कांग्रेस सरकार के असंतोष का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया। जॉन कुमार ने स्पीकर वी शिवकोलन्थु […]