img-fluid

कर्नाटक के रेवन्ना जैसा स्कैंडल अब यूपी में भी आया सामने, BJP नेत्री के बेटे के वीडियो वायरल,,,

May 31, 2025

मैनपुरी। पिछले लोकसभा चुनाव (Lok Sabha elections) के दौरान कर्नाटक की राजनीति (Politics of Karnataka) में भूचाल लाने वाला प्रज्जवला रेवन्ना (Prajjwala Revanna) सेक्स स्कैंडल जैसा कांड यूपी (UP) में भी सामने आया है। यहां एक भाजपा नेत्री के बेटे (BJP leader’s son) के दर्जनों अश्लील वीडियो वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो की संख्या सौ के पार बताई जा रही है। यह वीडियो होटलों और रेस्तरां में बनाए गए हैं। वीडियो में दिख रही युवती खुद सामने आ गई है और भाजपा नेत्री के बेटे के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज कराया है। मामला मैनपुरी के कोतवाली थाना क्षेत्र में रहने वाली भाजपा नेत्री के बेटे का है। पुलिस केस दर्ज कर नेत्री के बेटे की तलाश कर रही है। फिलहाल बेटा फरार बताया जा रहा है। विपक्षी दलों ने भी भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। एक्शन की मांग सोशल मीडिया पर भी खूब हो रही है।


जिस भाजपा नेत्री के बेटे का वीडियो वायरल हो रहा है वह फिलहाल मैनपुरी शहर के एक मंडल की अध्यक्ष हैं। वीडियो में नजर आ रही युवती ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ यह घटना की गई और वीडियो बनाया गया है। पुलिस ने युवती की तहरीर पर ही भाजपा नेत्री के बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बताया जाता है कि युवती भी शादीशुदा है और अपने पति से अलग रहती है।

भाजपा नेत्री के बेटे का अपनी पत्नी के साथ भी संबंध ठीक नहीं है। पत्नी को भी पति के अवैध संबंध की जानकारी बहुत पहले से है। पत्नी का कहना है कि पति इस तरह की अश्लील हरकतें करते हुए वीडियो खुद बनाते हैं। वीडियो बनाकर मुझे दिखाते हैं। कहते हैं कि तुम मेरा कुछ नहीं कर पाओगी। मेरी मां भाजपा की बड़ी नेता हैं। शादी के बाद से ही मुझे प्रताड़ित किया जा रहा है।

वहीं, पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी होगी और उसे जेल भेजा जाएगा। हालांकि अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि यह वीडियो वायरल कैसे हुआ।

भाजपा ने साधी चुप्पी, विपक्ष के नेताओं का हमला
पूरे मामले पर फिलहाल भाजपा ने चुप्पी साध रखी है। भाजपा संगठन की तरफ से इस बारे में कोई बयान नहीं आया था। वहीं, विपक्षी दल सपा, बसपा और कांग्रेस ने भाजपा पर हमला बोल दिया है। विपक्ष ने एमपी के भाजपा नेता और गोंडा के भाजपा जिलाध्यक्ष के वायरल वीडियो से इसे जोड़ दिया है। पूरी भाजपा को ही कटघरे में खड़ा किया जाने लगा है।

अखिलेश यादव बोले- भाजपा के घर से खुलासा
पूरे कांड पर अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा कि भाजपाई नेताओं और उनके परिजनों के कुकृत्यों के सिलसिलेवार खुलासों की कड़ी में मैनपुरी से ‘130 वीडियो’ का महाभंडाफोड़, भाजपाइयों के कुख्यात कर्नाटक कांड से टक्कर लेता दिख रहा है। ये खुलासा तो मैनपुरी के भाजपाइयों के घर से ही हुआ है, इसलिए इसका आरोप भाजपा की आईटी सेल विपक्ष पर भी नहीं डाल सकती।

यही हाल रहा तो महिलाएं भाजपाइयों के सायों से भी चार हाथ दूर हटकर चलने लगेंगी और भाजपा की महिला विंग में सन्नाटा छा जाएगा और कोई भी महिला अपने मान-सम्मान की परवाह करते हुए भाजपा से दूर ही रहेगी और उनके परिवारवाले भी उनको भाजपाइयों से दूर ही रखेंगे।

अब जनता को समझ आया कि भाजपा जब अपने को ‘पार्टी विद ए डिफ़रेंस’ कहती है तो वो किस मामले में ‘डिफ़रेंट’ है। इस क्षेत्र में भाजपा का न कोई मुक़ाबला है और न ही इस मामले में कोई भाजपाइयों से मुक़ाबला करना चाहेगा। इस क्षेत्र की महारत और क़ाबिलियत भाजपा को ही मुबारक। भाजपा के ‘नारी-वंदना अभियान’ का सच क्या यही है? भाजपा में कोई है?

Share:

  • डॉन 3 में कियारा आडवाणी की जगह लेंगी कृति सेनन?

    Sat May 31 , 2025
    मुंबई। डायरेक्टर फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) की फिल्म डॉन 3 (Don 3) को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ कियारा आडवाणी (Kiara Advani with Ranveer Singh) के होने की खबरें थीं, लेकिन इसके बाद खबर आई कि कियारा आडवाणी फिल्म को छोड़ सकती हैं। इन खबरों के बीच कृति सेनन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved