बड़ी खबर

चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग से पहले तिरुपति वेंकटचलपति मंदिर पहुंचे वैज्ञानिक, मिशन की सफलता के लिए की पूजा

आंध्र प्रदेश। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (ISRO) जल्द ही चंद्रयान- 3 लॉन्च करने जा रहा है। सफल लॉन्च की प्रार्थना के लिए इसरो वैज्ञानिक की एक टीम चंद्रयान-3 के छोटे मॉडल (miniature model) को लेकर तिरुपति वेंकटचलपति मंदिर पहुंची।

आंध्र प्रदेश के तिरुपति वेंकटचलपति मंदिर में इसरो वैज्ञानिकों ने पूजा-अर्चना की। बाद में उन्होंने छोटे मॉडल को दिखाते हुए कहा कि यह चंद्रयान-3 है। इसे कल लॉन्च किया जाएगा। बता दें, इसरो ने हाल ही में घोषणा की थी कि इसरो चंद्रयान के तीसरे मिशन को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से 14 जुलाई को दोपहर बाद 2:35 बजे लॉन्च करेगा।


इससे पहले मंगलवार को इसरो ने चंद्रयान-3 को सफलतापूर्वक चंद्रमा पर उतारने का पूर्वाभ्यास किया था। इसरो की ओर से एक ट्वीट में बताया गया था कि लॉन्च की पूरी तैयारी और प्रक्रिया का डमी रूप में 24 घंटे का पूर्वाभ्यास सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन बहुप्रतीक्षित मिशन चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग 14 जुलाई को करेगा। चंद्रयान-3 का फोकस चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित लैंड करने पर है। इससे पहले इसरो ने दो मिशनों- चंद्रयान -1 और चंद्रयान-2 को लांच किया था, लेकिन ये दोनों सतह पर लैंड नहीं हो सके थे।

Share:

Next Post

भारतीय प्रवासियों से विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- PM ने लोगों के जीवन को आसान बनाया

Thu Jul 13 , 2023
जकार्ता (jakarta)। विदेश मंत्री एस जयशंकर (External Affairs Minister S Jaishankar) इन दिनों इंडोनेशिया (Indonesia) के दौरे पर हैं। इस दौरान जकार्ता (jakarta) में उन्होंने कहा कि पिछले नौ वर्षों में भारत सरकार (Indian Gvot) ने लोगों के जीवन को कठिन बनाने वाले नियमों को विनियमों को बदल दिया है। जयशंकर ने भारतीय प्रवासियों से […]