भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

संगठन और मंत्रिमंडल विस्तार में सिंधिया का कोई रोड़ा नहीं

  • प्रदेश प्रभारी पी मुरलीधर राव ने कहा

भोपाल। मप्र भाजपा के प्रदेश प्रभारी पी मुरलीधर राव ने कहा है कि संगठन और मंत्रिमंडल विस्तार में देरी के लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया का कोई रोड़ा नहीं है। न ही भाजपा में सिंधिया फैक्टर काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल और संगठन विस्तार के लिए जितना इंतजार हो चुका है, अब उतना नहीं करना पड़ेगी। कभी भी इसका ऐलान हो सकता है। राव ने कहा कि सिंधिया भी भाजपा के ही हैं। केंद्र में भी कार्यकारिणी का विस्तार नहीं हुआ था। पार्टी की प्राथमिकता में जो होता है, वह किया जाता है। अभी तक प्राथमिकता में चुनाव और किसान हैं। किसानों को कानूनों के बारे में बताया गया था। पूरा संगठन काम कर रहा है। जब संगठन में नए लोग आएंगे तो वे भ्ीा काम करेंगे और वर्तमान के लोग भी काम करते रहेंगे। राव ने कहा कि प्रदेश में एक नहीं तीन प्रभारी हैं। मप्र संगठन को अब फिर से मजबूत बनाया जाएगा।

इधर… विस्तार का सवाल टाल गए शिवराज
प्रदेश प्रभारी जहां एक ओर जल्द मंत्रिमंडल विस्तार का दावा कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंत्रिमंडल के विस्तार का सवाल टाल गए। उन्होंने कहा कि अभी तो माफियाओं को निपटा रहा हूं। उल्लेखनीय है कि सीहोर में आयोजित भाजपा जिलाध्यक्षों के दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाजपा की कई दौर के अनौपचारिक एवं औपचारिक बैठकें हुईं। जिसमें संगठन की आगामी रणनीति से लेकर हर पहलु पर चर्चा हुई। जिसमें मंत्रिमंडल विस्तार भी शामिल है।

Share:

Next Post

OMG : अमीर बनने की चाहत में 11 साल के मासूम की दी बलि

Mon Dec 28 , 2020
अलवर जिले में अंधविश्वास के चलते 11 साल के मासूम की बलि देने का मामला सामने आया है। रविवार को बच्चे का शव रोंगटे खड़े कर देने की हालत में खेत में पड़ा हुआ मिला। बच्चे के कान, नाक और नाखून कटे हुए थे। बच्चे की आंखों में काजल लगा हुआ था और उसके शरीर […]