ग्वालियर। ग्वालियर कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह के गनर की शिकायत पर सिंधिया समर्थक भाजपा नेता पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। घटना तीन दिन पहले 15 सितंबर उस समय की है, जब केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ग्वालियर आए थे। उनके कार्यक्रम के लिए सीएम का कारकेड निकल रहा था। तब सिंधिया समर्थक विक्कू राजावत कारकेड में घुसने का प्रयास कर रहा था। ये देखते ही ग्वालियर कलेक्टर के गनर चन्द्रशेखर शर्मा ने उसे रोका।
इस पर भाजपा नेता ने गनर से अभद्रता की। कलेक्टर ने बीच बचाव किया तो उनसे भी अभद्रता की और हमलावर तेवर दिखाए। गनर ने कलेक्टर को बचाने का प्रयास किया तो विक्कू ने उससे पिस्टल छीनने का प्रयास किया। तीन दिन तक वीआईपी मूवमेंट के चलते गनर थाने नहीं पहुंच सका था। वह रविवार रात महाराजपुरा थाने पहुंचा और मामले की शिकायत की। पुलिस ने भाजयुमो नेता विक्कू राजावत पर पिस्टल लूटने का प्रयास व शासकीय कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज किया है।
Share:
सेवानिवृत अधिकारी, कर्मचारी पेंशनर महासंघ करेगा आंदोलन भोपाल। मप्र के 4 लाख 75 हजार पेंशनर्स को कर्मचारियों की भांति मंहगाई राहत न मिलने से पेंशनर्स में भारी आक्रोश है। सेवानिवृत अधिकारी, कर्मचारी पेंशनर महासंघ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष खुर्शीद सिद्दीकी, प्रदेश महामंत्री स्वामी प्रसाद शर्मा व प्रदेश कोषाध्यक्ष अशोक शर्मा ने संयुक्त रूप से बताया […]
– सोमवार को 7.33 लाख से अधिक लोगों का हुआ वैक्सीनेशन भोपाल। मध्य प्रदेश में कोविड टीकाकरण अभियान को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। यहां अब तक निर्धारित लक्ष्य 5 करोड़ 53 लाख 34 हजार 748 के विरुद्ध 50 प्रतिशत लोगों को वैक्सीन की प्रथम डोज लगाई जा चुकी है। […]
– प्रदेश ने बनाया 10 करोड़ वैक्सीन डोज लगाने का रिकॉर्ड भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में दिसम्बर तक शत-प्रतिशत पात्र नागरिकों (100% eligible citizens) को वैक्सीनेट करने के उद्देश्य से बुधवार को टीकाकरण महाअभियान (vaccination campaign) संचालित किया गया। यह टीकाकरण का 11वां महाअभियान था, जिसमें प्रदेश में एक दिन में 11.44 लाख से […]
भोपाल: भोपाल (Bhopal) में शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच (crime branch) ने 36.18 किलोग्राम चरस जब्त की है. जब्त चरस की अन्तर्राष्ट्रीय कीमत करीब 12 करोड़ 50 लाख रुपये बताई जा रही है. इस तरह यह मध्य प्रदेश के इतिहास में पकड़ी गई चरस की सबसे बड़ी खेप biggest consignment of hashish […]