img-fluid

सुरक्षा बलों बड़ी कामयाबी, मारा गया एक करोड़ का इनामी टॉप नक्सली गणेश उइके

December 26, 2025

कंधमाल । हिडमा (Hidma) के खात्मे के बाद सुरक्षा बलों को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। ओडिशा के कंधमाल जिले (Kandhamal District) में सुरक्षाबलों ने एक बड़े एनकाउंटर में शीर्ष नक्सली नेता गणेश उइके (Naxalite leader Ganesh Uike) समेत चार नक्सलियों को ढेर कर दिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ओडिशा के कंधमाल के जंगलों में एक बड़े ऑपरेशन में माओवादी सेंट्रल कमेटी के सदस्य गणेश उइके और 5 अन्य नक्सलियों को मुठभेड़ में मार गिराया गया है।

शाह ने बताया मील का पत्थर
केंद्रीय गृहम मंत्री अमित शाह ने एक्स पर अपने एक पोस्ट में इस कामयाबी को नक्सल मुक्त भारत की दिशा में मील का पत्थर करार दिया। उन्होंने कहा- ओडिशा के कंधमाल में एक बड़े ऑपरेशन में सेंट्रल कमेटी के सदस्य गणेश उइके समेत 6 नक्सलियों को मार गिराया गया है। इस बड़ी सफलता के साथ ओडिशा से नक्सलवाद से पूरी तरह खत्म होने की ओर है। हम 31 मार्च 2026 से पहले नक्सलवाद को खत्म करने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं।



गणेश उइके पर था 1.1 करोड़ का इनाम

वहीं ओडिशा में एंट्री नक्सल अभियानों की अगुवाई कर रहे एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सीपीआई (माओवादी) सेंट्रल कमेटी के सदस्य उइके के साथ नक्सलियों की टीम की मुठभेड़ चाकपाड़ पुलिस स्टेशन इलाके के एक जंगल में हुई। गणेश उइके पर 1.1 करोड़ रुपये का इनाम था। वह ओडिशा में प्रतिबंधित संगठन के प्रमुख के तौर पर काम कर रहा था। 69 साल के गणेश उइके के कई उपनाम थे।

इन नामों से चर्चित था गणेश उइके

गणेश उइके को पक्का हनुमंतु, राजेश तिवारी, चमरू और रूपा के नाम से भी जाना जाता था। वह तेलंगाना के नलगोंडा जिले के चेंदूर मंडल के पुल्लेमाला गांव का निवासी था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में दो महिला नक्सली भी मारी गई हैं। खबर लिखे जाने तक अन्य नक्सलियों की पहचान नहीं हो पाई थी। देश से नक्सलवाद के खात्मे के लिए पूरी ताकत से लगे सुरक्षा बलों के लिए इसे एक बड़ी और अभूतपूर्व कामयाबी के तौर पर देखा जा रहा है।

चल रहा बड़ा ऑपरेशन

ओडिशा के डीजीपी योगेश बहादुर खुराना ने कहा कि गंजम जिले की सीमा पर एक बड़ा नक्सल विरोधी जॉइंट ऑपरेशन चल रहा है। सेंट्रल कमेटी के सदस्य गणेश उइके समेत 4 नक्सलियों को मार गिराए जाने की सफलता गुरुवार को सुबह मिली। गणेश उइके ओडिशा में सभी नक्सली ऑपरेशनों को लीड कर रहा था। सुरक्षा बलों ने आज उसको खत्म कर दिया है। मेरा मानना ​​है कि इससे ओडिशा में नक्सलवाद की कमर टूट गई है।

नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में बड़ी कामयाबी

अधिकारी ने आगे कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी की ओर से नक्सलवाद के खात्मे के लिए तय की गई मार्च 2026 की डेडलाइन को ओडिशा पुलिस जल्द से जल्द हासिल करना चाहती है। ओडिशा पुलिस इसके लिए सुरक्षा बलों के साथ मिलकर पूरी लगन से काम कर रही है। हिडमा के बाद अब गणेश उइके के मारे जाने का व्यापक असर पड़ेगा। इससे ओडिशा ही नहीं अन्य राज्यों में भी नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में एक बड़ा बदलाव आएगा।

Share:

  • अमेरिका का नाइजीरिया में ISIS के खिलाफ घातक हमला, डोनाल्ड ट्रंप ने जारी की चेतावनी

    Fri Dec 26 , 2025
    वाशिंगटन. अमेरिका (US) ने उत्तर-पश्चिम नाइजीरिया (Nigeria) में आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (ISIS) के खिलाफ एक शक्तिशाली और घातक सैन्य हमला किया है। इसकी जानकारी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने पोस्ट में कहा कि यह कार्रवाई उनके निर्देश पर की गई। ट्रंप के मुताबिक हमला उन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved