भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

प्रदेश में दो साल के भीतर 10 लोगों पर राजद्रोह का केस

भोपाल। प्रदेश में विगत 2 वर्षों में भारतीय दंड संहिता की धारा 124-ए (राजद्रोह)में 10 पुलिस प्राथमिकी दर्ज की गई है। स्टेट क्राइम रजिस्ट्रेशन ब्यूरो (एससीआरबी) के अनुसार 1 जनवरी 2020 से 31 दिसम्बर 2020 की अवधि में एक, 1 जनवरी 2021 से 31 दिसम्बर 2021 की अवधि में 7 और 1 जनवरी 2022 से 10 मई 2022 की अवधि में 2 एफआईआर दर्ज हुई।



एससीएस गृह डॉ. राजौरा ने बताया है कि एससीआरबी की जानकारी अनुसार नीमच जिले के थाना जावद और नीमच सिटी में, बैतूल के थाना सारणी और मुलताई में, नर्मदापुरम के थाना शिवपुर में, अनूपपुर के थाना रामनगर में, उज्जैन के थाना जीवाजीगंज में, सिवनी के थाना कुरई में, सतना के थाना मैहर में और जबलपुर के थाना हनुमानताल में आईपीसी की धारा 124-ए में एफआईआर दर्ज की गई है। एसीएस गृह ने बताया कि प्रदेश में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा 11 मई, 2022 को भारतीय दंड संहिता की धारा 124-ए के संबंध में दिये गये आदेश का पालन प्रदेश में अक्षरश: सुनिश्चित कराया जाएगा।

 

Share:

Next Post

ओबीसी आरक्षण: सुप्रीम कोर्ट में संशोधन याचिका दायर करेगी सरकार

Thu May 12 , 2022
दिल्ली में विधि विशेषज्ञों से चर्चा के बाद बोले मुख्यमंत्री चौहान भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्थानीय निकायों में ओबीसी आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के संबंध में दिल्ली में विधि विशेषज्ञों से चर्चा की। मुख्यमंत्री दो मंत्री नरोत्तम मिश्रा और भूपेन्द्र सिंह को साथ लेकर दिल्ली गए और पार्टी नेताओं से […]