img-fluid

कुनाल कपूर को नए लुक में देख यूजर बोले-रामायण के इंद्र देव

June 11, 2025

मुंबई। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की रामायण सबसे चर्चित फिल्म है। हाल में इस फिल्म की कास्ट से जुड़ी खबर सामने आई है जिसमें कुनाल कपूर की एंट्री ने फैंस को खुश कर दिया था। रिपोर्ट के मुताबिक कुनाल, रामायण (Kunal, Ramayana) में इंद्र देव के किरदार में नजर आएंगे। इस बीच कुनाल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें इंद्र देव मान रहे हैं। उन्होंने अपनी फिटनेस पर काम किया है। लुक एकदम अलग लग रहा है।


कुनाल कपूर का इंद्र देव लुक
कुनाल कपूर ने कुछ तस्वीरें शेयर की है। पहली तस्वीर में उनकी फिटनेस और शार्प जॉ लाइन यूजर्स को इम्प्रेस कर रही है। अगली एक तस्वीर में उन्हें शूटिंग करते हुए भी देखा जा सकता है। ऐसा माना जा रहा है कि कुनाल कपूर का ये इंद्र देव वाला लुक है। एक्टर अपने इस लुक से प्रभावित कर रहे हैं।

यूजर्स ने की तारीफ
कुनाल कपूर की इस तस्वीर को एक रेडिट यूजर ने शेयर करते हुए बताया है कि उनका ये लुक नितेश तिवारी की रामायण के लिए है। वो फिल्म में इंद्र देव का किरदार निभाते दिखेंगे। एक यूजर में लिखा, ‘ये इंद्र जैसे दिख रहे हैं’, एक और यूजर ने लिखा, ‘इंद्र देव पार्ट 1 में दिखेंगे या पार्ट 2 में’, एक यूजर ने लिखा, ‘क्या मुझे इस फिल्म से उम्मीद करनी चाहिए’, एक और यूजर ने लिखा, ‘ओह इसकी जॉ लाइन’, एक यूजर ने लिखा, ‘लुक्स के मामले में ये रणबीर को टक्कर दे रहा है’।

रामायण की कास्ट
बता दें, नितेश तिवारी की रामायण के कुछ हिस्से की शूटिंग पूरी हो चुकी है। रणबीर कपूर ने साई पल्लवी के साथ वाले सीन शूट कर लिए हैं। अब हनुमान और रावण के सीन शूट होने की खबर है। इस फिल्म का पहला पार्ट 202 6 और दूसरा 2027 में रिलीज किया जाएगा। कास्ट की बात करें तो सनी देओल, हनुमान के किरदार में दिखेंगे, यश बनेंगे रावण। इसके अलावा रवि दुबे, लारा दत्ता, अरुण गोविल जैसे एक्टर इस फिल्म में नजर आएंगे।

Share:

  • UP : आरोपियों ने 16 साल की लड़की को धमकाकर बार-बार किया गैंगरेप, 6 लाख के जेवर भी लूटे

    Wed Jun 11 , 2025
    बुलंदशहर । यूपी (UP) के बुलंदशहर (Bulandshahr) के कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के एक गांव की 16 साल की लड़की (Girl) को धमकाकर मनबढ़ बार-बार गैंगरेप करते रहे। यही नहीं उसे धमकाकर दो बार में करीब छह लाख रुपयों के जेवर भी ले गए। हाल में एक बार फिर बुलंदशहर में 3 दिन तक किशोरी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    गुरुवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved