
जबलपुर। मध्यप्रदेश चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने नेताजी सुभाषचंद्र मेडिकल अस्पताल सहित सुपर स्पेशलिटी का निरीक्षण किया। इस दौरान चिकित्सा शिक्षा मंत्री उस वक्त एक्शन मूड़ में नजर आए जब सुपर स्पेशलिटी भवन की दीवार कार्यों में अनियमितता दिखी। चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने डीन प्रदीप कसार को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्यों में लापरवाही करने वाले पीडब्ल्यूडी इंजीनियर को तत्काल से निलंबित कर दिया जाए। साथ ही एक प्रस्ताव भोपाल इनके विभाग में भेजा जाए।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved