मनोरंजन

RRR की सक्सेस देख राजामौली की फैन हुईं कंगना रनौत, कहा- अपने राष्ट्र और धर्म के लिए…


मुंबई। निर्देशक एसएस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ इस शुक्रवार रिलीज हुई। फिल्म में जूनियर एनटीआर और रामचरण मुख्य भूमिका में है। बड़े बजट की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है। केवल दर्शक ही नहीं समीक्षकों ने भी फिल्म को सराहा है।

इसका अंदाजा इससे ही लगाया जा सकता है कि ‘RRR’ ने 600 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। बॉलीवुड और साउथ के बहुत से सितारों ने फिल्म की तारीफ करते हुए प्रतिक्रिया दी है। अब कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की और निर्देशक एसएस राजामौली की सादगी की तारीफ की है।


कंगना ने राजामौली को भारतीय फिल्मों का सबसे महान निर्देशक बताया। उन्होंने कहा कि वह एक ऐसे निर्देशक हैं जिनकी कोई फिल्म असफल नहीं हुई। कंगना लिखती हैं, ‘राजामौली सर ने साबित कर दिया है कि वह अब तक के सबसे महान भारतीय फिल्म निर्देशक हैं। उन्होंने कभी असफल फिल्म नहीं दी है।‘

कंगना ने आगे लिखा, ‘फिर भी उनके बारे में सबसे अच्छी बात उनकी सफलता नहीं बल्कि एक कलाकार के रूप में उनकी विनम्रता, एक व्यक्ति के रूप में सादगी, अपने राष्ट्र और अपने धर्म के लिए उनका महान प्रेम है। आप जैसा रोल मॉडल पाकर बहुत अच्छा लगा सर। आपकी फैन।‘

फिल्म ने मचा रखा है धमाल
‘आरआरआर’ 25 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म के केवल हिन्दी वर्जन ने ही 100 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। ‘आरआरआर’ दो स्वतंत्रता सेनानियों की कहानी पर आधारित है। फिल्म में आलिया भट्ट और अजय देवगन कैमियो रोल में हैं।

Share:

Next Post

भोपाल में उमा भारती द्वारा शराब की दुकान में तोड़फोड़ के कुछ दिनों बाद उसी क्षेत्र में खुलेगी नई दुकान

Wed Mar 30 , 2022
भोपाल । भाजपा की वरिष्ठ नेता (Senior BJP Leader) और मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री (Former CM of MP) उमा भारती (Uma Bharti) द्वारा भोपाल (Bhopal) के बरखेड़ा पठानी इलाके (Barkheda Pathani Area) में एक शराब की दुकान (Liquor Shop) पर पथराव करने (Ransacked) के दो हफ्ते बाद (After 2 weeks), इलाके में एक नई […]