img-fluid

Share Market : बढ़त के साथ बंद हुए Sensex-Nifty, इन शेयरों में रही तेजी

April 08, 2021

नई दिल्ली। दिन भर बढ़त के बाद शेयर मार्केट (Share Market) हरे निशान पर बंद हुए। गुरुवार को लगातार तीसरे दिन बाजार में बढ़त रही। गुरुवार को बॉम्बे स्‍टॉक एक्सजेंस (BSE) पर सेंसेक्स 84 यानी 17 फीसदी चढ़कर 49,746 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 54 अंक यानी 37% फीसदी बढ़त के साथ 14,873 पर बंद हुआ। सुबह स्‍टॉक मार्केट (Stock Market Today) पूरे जोश के साथ खुला था। सेंसेक्स 306 अंक चढ़कर 49,968 पर खुला था। निफ्टी (Nifty) 100 अंक बढ़कर 14,919 पर कारोबार ओपन हुआ था।

आज इन शेयरों में रही बढ़त
गुरुवार शाम मार्केट बंद होने के दौरान, BSE पर कुल 3,072 कंपनियों के शेयर ट्रेड कर रहे थे, इनमें 1,863 शेयर बढ़त और 1,049 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। आज लिस्टेड कंपनियों का टोटल मार्केट कैप लगभग 209.68 लाख करोड़ रुपये रहा।

आज के टॉप -5 गेनर्स
आज JSW के शेयर सबसे ज्यादा उछले। करीब 9 फीसदी की उछाल रही। इसके बाद टाटा स्टील के शेयर में भारी उछाल देखा गया। टाटा स्टील के शेयर 5 फीसदी से ज्यादा उछले। इसके अलावा टॉप गेनर्स में SHREECEM, ULTRACEMCO और HINDALCO के शेयर रहे।

आज के टॉप 5- लूजर्स
वहीं, आज SUNPHARMA, INDUSINDBK, SBILIFE, ONGC और बजाज फिनांस के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए।

Share:

  • अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय, किचन में रखे मसाले करेंगे कमाल

    Thu Apr 8 , 2021
    डेस्‍क। रात को एक अच्छी नींद (Good Sleep) दिनभर की थकावट को दूर करने के लिए बहुत ही जरूरी होती है। अच्छी नींद के दौरान हृदय (Heart) और रक्त वाहिकाओं को आराम मिलता है, जिससे उन्हें स्वस्थ रहने में मदद मिलती है। वहीं नींद की कमी से हार्ट संबंधी बीमारी, किडनी की बीमारी, हाई ब्लड […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved