img-fluid

सात राष्ट्रीय पार्टियों को 4,758 करोड रुपए की आय हुई ,इसमें अकेले भाजपा की 76प्रतिशत

August 28, 2021

 

नई दिल्ली। 2019 में सात राष्ट्रीय पार्टियों को 4,758 करोड रुपए की आय हुई। इसमें अकेले भाजपा (BJP) की आय 3,623 करोड रुपए यानी 76% रही। वहीं राजनीतिक दलों ने 3,429 करोड रुपए के इलेक्टोरल बांड (electoral bond) भुनाए, यह उनकी आय का प्रमुख स्रोत बने। यह दावा एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की नई रिपोर्ट में किया गया है।

सालभर में राजनीतिक दलों ने 3,429 करोड रुपए के इलेक्टोरल बांड भुनाए। इसमें से 87.29% चार प्रमुख दलों भाजपा, कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और एनसीपी द्वारा भुनाए गए। भाजपा ने सालभर में 3,623 हजार करोड़ की आय दर्शाई लेकिन इसमें से 1,651 करोड रुपए ही खर्च किए।

कांग्रेस (Congress) को 682 करोड की आय हुई और उसने 998 करोड खर्च किए। उसका खर्च आय से करीब 46% अधिक था। तृणमूल ने 143 करोड रुपए की आय दर्शाई और 107 करोड रुपए खर्च किए। सात दलों में भाजपा (BJP), कांग्रेस (Congress), भाकपा, माकपा, एनसीपी (NCP), बसपा (BSP) और तृणमूल शामिल हैं।


  • दान : राष्ट्रीय दलों को सबसे अधिक आय दान और अन्य प्रकार के योगदान से हुई। इस माध्यम से भाजपा को 3,427 करोड़, कांग्रेस को मात्र 469 करोड़, तृणमूल को 108 करोड़, माकपा को 93 व भाकपा को 3 करोड रुपए की आय हुई।
  • इलेक्टोरल बॉन्ड्स : भाजपा को 2,555 करोड़ की आय हुई, जो सर्वाधिक थी। कांग्रेस 317 करोड, तृणमूल 100 करोड़ व एनसीपी 20.5 करोड़ आय अर्जित कर सके।
  • आय वृद्धि : भाजपा ने 2018-19 में 2,410 करोड कमाए। अगले वर्ष यह 3,623 करोड़ पहुंच गई। इसके विपरीत कांग्रेस की आय 25.59% घट कर 918 करोड से 682 करोड रह गई।

Share:

  • मालिक को बचाने पालतू कुत्‍ते ने दे दी अपनी जान

    Sat Aug 28 , 2021
    इडुक्की। वफादार पालतू कुत्ते की एक खबर केरल (Kerala) से आई है, जहां टॉमी (Tommy) नाम के कुत्ते (Dog) ने अपने मालिक और उसके परिवार की जान (save the owner) बचाई. केवल इतना ही नहीं मालिक की जान बचाने के लिए टॉमी (Tommy) ने अपनी जान कुर्बान कर दी. जानकारी के मुताबिक ये घटना केरल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved