भोपाल न्यूज़ (Bhopal News) मध्‍यप्रदेश

MP में चार दिन बाद कड़ाके की ठंड

भोपाल। मध्यप्रदेश (MP) में चार दिन बाद कड़ाके की ठंड (bitter cold) पड़ने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों (weather scientists) का कहना है कि 12 नवंबर के बाद प्रदेश मौसम बदल जाएगा। पारे में गिरावट होगी। तब तक रात का तापमान बढ़ा हुआ ही रहेगा। मौसम विभाग (weather scientists) के अनुसार आज चंबल में हल्की बारिश के आसार हैं। बाकी शहरों में बादल छा सकते हैं।

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक वेदप्रकाश सिंह ने हिन्दुस्थान समाचार को बताया है कि पश्चिमी छोर पर पोस्ट मानसून सक्रिय है। वहीं, राजस्थान की तरफ भी चक्रवाती सिस्टम बना है। इसके चलते 12 नवंबर तक रात में तापमान बढ़ा ही रहेगा। इसके बाद तेज ठंड पड़ने के आसार हैं। खासकर रात के तापमान में गिरावट होगी।


उन्होंने कहा कि बुधवार को चंबल के साथ-साथ ग्वालियर, बघेलखंड में बूंदाबांदी हो सकती है। बारिश का दौर थमने के बाद ठंड बढ़ जाएगी। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मध्यप्रदेश में नवंबर में अभी तक तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं आई है। अभी तीसरा सिस्टम बन रहा है। पाकिस्तान से होते हुए दो सिस्टम गुजर चुके हैं। नया सिस्टम 9 नवंबर से एक्टिव होगा। इसके चार दिन बाद तेज ठंड पड़ने के आसार है। एजेंसी/हिस

Share:

Next Post

OPPO के इस 5G स्मार्टफोन को कम कीमत में खरीदने का मौका, यहां मिल रही 6,000 तक की छूट

Wed Nov 9 , 2022
नई दिल्ली। देश में 5G Service लॉन्च हो चकी है इसके साथ ही Jio और Airtel ने कई शहरों में इसकी सर्विस शुरू कर दी है. अगर आप अभी तक 4G स्मार्टफोन का इस्तेमाल कर रहे हैं तो उसको अपग्रेड करने का समय आ गया है. OPPO अपने एक 5G स्मार्टफोन पर भारी छूट दे […]