img-fluid

मुंबई हवाई अड्डे पर सेक्‍स रैकेट गिरोह का पर्दाफाश, गोवा भेजी जा रही थीं युवतियां

October 20, 2021

मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ (busted) किया है। इस दौरान पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि दो महिलाओं (two women) को गिरोह के चंगुल से मुक्त भी कराया गया है, इन्हें ग्राहकों के साथ गोवा भेजा जा रहा था। 

नकली ग्राहक बनकर किया पर्दाफश 
पुलिस ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि देश के टूरिस्ट क्षेत्रों में मुंबई से युवतियां भेजी जा रही हैं। इसके बाद पुलिस ने नकली ग्राहक बनकर गिरोह के सदस्यों से संपर्क साधा और सौदा तय किया। दो पुलिस वालों ने नकली ग्राहक बनकर युवतियों को साथ में लिया और गोवा जाने के लिए हवाई अड्डे (airport) पहुंचे। इसी दौरान क्राइम ब्रांच (crime branch) की टीम ने गिरोह का भंडाफोड़ किया और दोनों महिलाओं को भी मुक्त कराया। 



खुद टूरिस्ट प्लेस चुनने का देती थीं विकल्प 
पुलिस उपायुक्त ने बताया कि महिलाएं दो दिन के लिए शारीरिक संबंध बनाने के लिए सौदा तय करती थीं। इस दौरान वह टूरिस्ट प्लेस चुनने का विकल्प ग्राहकों को देती थीं। उन्होंने बताया कि गोवा की डिमांड इसमें सबसे ज्यादा है। 

पूर्व में भी पकड़ी गई थी महिला 
एक साल पहले देह व्यापार के खिलाफ कार्रवाई में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया था। यह महिला पुलिस के चंगुल से छूटने के बाद दोबारा देह व्यापार का गिरोह चलाने लगी। बुधवार को हुई कार्रवाई में भी उसी महिला का नाम सामने आया है। 

Share:

  • Amazon Great Indian Festival सेल का बंपर धमाका, केवल 749 रुपये में खरीदें Samsung का ये स्मार्टफोन

    Wed Oct 20 , 2021
    नई दिल्ली: अमेजन (Amazon) के मोबाइल एप और वेबसाइट पर 3 अक्टूबर से ग्रेट इंडियन फेस्टिवल (Great Indian Festival) चल रही है जिसमें आपको कई सारे डील्स और ऑफर्स मिल रहे हैं. इस सेल में अमेजन पर मिलने वाले लगभग सभी आइटमों पर छूट दी जा रही है जिसमें लेटेस्ट स्मार्टफोन्स और कई सारे अन्य […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved