img-fluid

‘NSD में समोसा सप्लाई करते थे शाहरुख खान’, पंकज कपूर ने सुनाया SRK से जुड़ा किस्सा

June 22, 2026

डेस्क। थिएटर से लेकर बॉलीवुड तक का किंग खान का सफर हमेशा से चर्चा का विषय रहा है। शाहरुख खान की जर्नी आज कई युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुका है। उन्होंने कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं और आज के समय में इंडस्ट्री के सबसे बड़े स्टार हैं। सिर्फ देश में ही नहीं विदेशों में भी उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। इस बीच दिग्गज अभिनेता पंकज कपूर ने शाहरुख खान को लेकर कुछ दिलचस्प खुलासे किए। पंकज कपूर ने शाहरुख खान से जुड़ी एक ऐसी बात साझा की, जो कम ही लोग जानते हैं। उन्होंने किंग खान के दिल्ली के नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से जुड़ा किस्सा शेयर करते हुए बताया कि कैसे यंग शाहरुख कई बार एनएसडी की कैंटीन में कलाकारों को समोसा सप्लाई किया करते थे।

‘किंडल कास्ट’ (Kindle Cast) के यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान पंकज कपूर ने 70 के दशक के बीच नेशनल स्कूल ऑफ़ ड्रामा के दिनों को याद किया। ये वो समय था, जब पंकज कपूर वहां एक स्टूडेंट हुआ करते थे। उन दिनों के बारे में बात करते हुए पंकज कपूर ने बताया कि युवा शाहरुख खान अक्सर NSD की कैंटीन में आते थे और इंटरवल के दौरान थिएटर कलाकारों को रिफ्रेशमेंट सर्व करने में मदद किया करते थे। पंकज कपूर कहते हैं, ‘इंटरवल के दौरान वहां समोसे सर्व किए जाते थे और कई बार वो समोसे कोई और नहीं, बल्कि शाहरुख ही सप्लाई करते थे। उस समय वह 10 साल के छोटे से बच्चे थे।’


  • पंकज कपूर ने बताया कि उन्होंने पहली बार शाहरुख खान को NSD की कैंटीन में देखा था और इस दौरान उनकी उम्र करीब 10 साल की थी। दिग्गज अभिनेता ने बताया कि उस समय शाहरुख के पिता या अंकल कैंटीन से जुड़े हुए थे, जिसके चलते शाहरुख भी अक्सर कैंटीन आया करते थे। पंकज कपूर कहते हैं- ‘मुझे लगता है कि उस समय उनके चाचा या पिता कैंटीन चलाते थे।’

    पंकज कपूर ने 1995 में रिलीज हुई एक्शन-थ्रिलर ‘राम जाने’ में शाहरुख खान के साथ काम किया था। लेकिन, उस दौरान पंकज कपूर को शायद ही अंदाजा रहा होगा कि NSD की कैंटीन में अक्सर नजर आने वाला ये छोटा बच्चा आगे चलकर हिंदी सिनेमा का सबसे बड़ा स्टार बनेगा। बता दें, शाहरुख के पिता मीर ताज मोहम्मद खान दिल्ली में एक रेस्टोरेंट लाते थे और सफदरजंग में उनका फेमस आउटलेट था, जिसका नाम ‘खातिर’ था। शाहरुख के पिता के निधन के बाद उनकी मां ने ये रेस्टोरेंट अपने आखिरी दिनों तक चलाया, क्योंकि ये उनके परिवार का मुख्य बिजनेस था।

    Share:

  • अमेरिका ने ईरानी तेल पर बैन हटाया! होर्मुज स्ट्रेट पर बनेगा नया सिस्टम

    Mon Jun 22 , 2026
    डेस्क। ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स और अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। लंबे समय से जारी भारी तनाव के बाद, अमेरिका और ईरान के बीच परदे के पीछे चल रही बातचीत आखिरकार रंग लाई है। ईरान के दावों के मुताबिक, अमेरिका ने ईरानी तेल की बिक्री पर लगे कड़े प्रतिबंधों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved