
नई दिल्ली। बॉलीवुड के किंग (Shah Rukh Khan) और मशहूर प्लेबैक सिंगर (Abhijeet Bhattacharya) के बीच सालों पुराना विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है लंबे समय से खामोशी के बाद अब अभिजीत ने खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर की है… और इस बार बयान काफी तीखा है। एक दौर था जब शाहरुख खान(Shah Rukh Khan’s) की फिल्मों(films) के सुपरहिट गानों की पहचान अभिजीत भट्टाचार्य(Abhijeet Bhattacharya) की आवाज से होती थी… रोमांटिक ट्रैक(romantic tracks) से लेकर चार्टबस्टर तक दोनों की जोड़ी हिट की गारंटी मानी जाती थी… लेकिन वक्त बदला… और ये हिट जोड़ी विवाद(controversy) में बदल गई।
हाल ही में एक इंटरव्यू में अभिजीत ने साफ कहा कि इस दूरी की वजह “ईगो और सेल्फ-रिस्पेक्ट” है… उनका कहना है कि शाहरुख खान की तरफ से कभी रिश्ते सुधारने की पहल नहीं हुई… और यही बात उन्हें सबसे ज्यादा चुभी…
अभिजीत ने आरोप लगाया कि इंडस्ट्री में कई बार उन्हें नजरअंदाज किया गया… यहां तक कि सेट पर मौजूद होने के बावजूद उन्हें वह सम्मान नहीं मिला, जिसकी वह उम्मीद करते थे… उनका कहना है कि शाहरुख चाहते तो एक कदम बढ़ाकर चीजें ठीक कर सकते थे
गायक ने ये भी कहा कि उन्हें सबसे ज्यादा तकलीफ इस बात की रही कि कभी माफी नहीं मांगी गई… “इतने बड़े स्टार होने के बावजूद अगर कोई गलती हो जाए, तो सॉरी कहना चाहिए”ये कहते हुए उन्होंने सीधे तौर पर शाहरुख के रवैये पर सवाल उठाए।
इतना ही नहीं, अभिजीत ने यह भी खुलासा किया कि एक समय उन्होंने खुद फैसला लिया था कि वह सिर्फ शाहरुख खान के लिए ही गाएंगे… उन्हें लगता था कि वह उनकी “आवाज” बन चुके हैं… लेकिन बाद में हालात ऐसे बने कि ये रिश्ता पूरी तरह टूट गया…
बैकग्राउंड
बताया जाता है कि फिल्म मैं हूं ना के दौरान क्रेडिट और पहचान को लेकर विवाद शुरू हुआ था… अभिजीत को लगा कि सिंगर्स को उतना सम्मान नहीं दिया जाता जितना बाकी कलाकारों को… और यहीं से दरार गहराती चली गई…
असर और बड़ा सवाल
अब सवाल ये है कि क्या बॉलीवुड की ये आइकॉनिक जोड़ी कभी फिर साथ नजर आएगी… या ये विवाद हमेशा के लिए खत्म हो चुका है। फिलहाल, दोनों अपनी-अपनी राह पर आगे बढ़ चुके हैं… लेकिन फैंस आज भी उस दौर को याद करते हैं जब शाहरुख के चेहरे पर अभिजीत की आवाज गूंजती थी
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved