img-fluid

कल हिंदी में मेडिकल पढ़ाई का शुभारंभ करेंगे शाह

October 15, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश नया इतिहास रचने जा रहा है। 16 अक्टूबर रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भोपाल के लाल परेड मैदान पर आयोजित कार्यक्रम में हिंदी में मेडिकल की पढ़ाई का शुभारंभ करने के साथ एमबीबीएस प्रथम वर्ष की हिंदी की पुस्तकों का विमोचन करेंगे। इस मौके पर एमबीबीएस प्रथम वर्ष की हिन्दी पुस्तकों का विमोचन भी किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां जोरों पर चल रही है।


राजधानी में शाह के स्वागत के लिए जोरदार तैयारी हो रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति में प्रारंभिक शिक्षा से लेकर उधा शिक्षा तक भारतीय भाषाओं को पढ़ाई का माध्यम बनाने का ऐतिहासिक काम किया है। विश्व पटल पर हमारी प्रतिभाएं अपनी मातृ भाषा से स्थापित हो सकें, इसी उद्देश्य से मध्य प्रदेश में चिकित्सा एवं अभियांत्रिकी की शिक्षा हिंदी माध्यम से देने की पहल की गई है। इससे हिन्दी माध्यम से अध्ययन कर रहे विद्यार्थियों के लिए नई संभावनाओं के द्वार खुलेंगे।

Share:

  • विदेश से भोपाल आई मासूम रास्ता भटकी, पुलिस ने परिजनों से मिलाया

    Sat Oct 15 , 2022
    भोपाल। विदेश से भोपाल आई पांच साल की एक बच्ची शुक्रवार सुबह घर से बाहर निकली और रास्ता भटक कर दूर निकल गई। इलाके में गश्त कर रही डायल 100 पर तैनात पुलिस कर्मचारियों की नजर पड़ी तो बच्ची से पूछताछ की, लेकिन वह कुछ भी नहीं बता पा रही थी। थाना प्रभारी ने बच्ची […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved