img-fluid

शहडोल का Google Boy: ढाई साल के देवेश की मेमोरी में फीड है देश दुनिया का नक्शा

October 26, 2021

शहडोल। एक क्लिक में देश दुनिया की जानकारी देने वाले गूगल (Google) के बाद अब इन दिनों शहडोल जिले (Shahdol district) में एक ढाई साल का बच्चा चर्चा में हैं। वो पलक झपकते ही देश दुनिया की तमाम जानकारी दे देता है। इसलिए लोग उसे ‘गूगल ब्वॉय’ (Google Boy) कहने लगे हैं। इस बच्चे ने कोरोना की सेकेंड वेब (Corona’s second web) में अपने पिता को खो दिया है, इसलिए दादा-दादी और मां ही इसे पाल रहे हैं।


शहडोल में रहने वाला ढाई साल का मासूम देवेश सिंह वैसे तो अन्य बच्चों की तरह ही है. लेकिन इसकी मेमोरी ने इसे दूसरे बच्चों से अलग और खास बना दिया है. देवेश की याददाश्त गजब की है। वो नेताओं के नाम हों या देश दुनिया की राजधानियों का पूछना हो, हर सवाल का जवाब नन्हे देवेश के पास है। देश के राज्यों की राजधानी, नेताओ के नाम के साथ विश्व मे देश की संख्या, महीनों के नाम दिनों की गिनती, पौराणिक चीजों की जानकारी इतनी सहजता से देते है कि सुनने वाला भी आनंदित हो जाता है. ढाई साल के इस देवेश के दिमाग को देखते हुए लोग इसे अब गूगल ब्वॉय नाम देने लगे हैं।

नन्हे दिमाग में समाया सारा संसार
27 अगस्त 2019 को जन्मा देवेश शहडोल जिला मुख्यालय में अपने दादा-दादी और मां के साथ रहता है। हाल ही में कोरोना की दूसरी लहर में देवेश के पिता का निधन हो गया. देवेश के दादा धनंजय सिंह एक शिक्षक हैं। वही इसे अब ज्ञान दे रहे हैं. वो बताते हैं कि जब देवेश लगभग सवा साल का था तब अच्छे से बोलने लगा और इसे जो भी बातें सिखाते थे, जो भी बातें करते थे उसे तुरंत याद हो जाती थीं. उसकी अद्भुत क्षमता को देखकर फिर परिवार के लोगों ने उसे सिखाना शुरू किया. आज इतनी छोटी सी उम्र में देवेश सिंह अद्भुत प्रतिभा का धनी हो गया है।

ज़िंदगी के ग़म से अनजान है देवेश
देवेश अभी इतना छोटा है कि वो अपने पिता के गुजर जाने से अनजान है. दादा दादी और मां ही इसकी पूरी दुनिया हैं. देश दुनिया का नाम लेते ही वो फटाफट बोलना शुरू कर देता है. उसकी तोतली भाषा और भोलेपन से जवाब सबको लुभाते हैं. वो कम्प्यूटर की तरह फटाफट जानकारी देने लगता है।

Share:

  • लखनऊ और अहमदाबाद होंगी IPL की दो नई टीमें, दोनों टीमों से BCCI ने कमाएं 12 हजार करोड़

    Tue Oct 26 , 2021
    नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग-2022 Indian Premier League-2022 (IPL 2022) में 10 टीमों के खेलने का रास्ता साफ हो गया है. सोमवार को दुबई में दो नई टीमों के लिए बोली लगाई गई, जिसमें अहमदाबाद(Ahmedabad) और लखनऊ (Lucknow) का नाम तय हुआ है. बीसीसीआई (BCCI) को इन दो टीमों से 12 हज़ार करोड़ रुपये से […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved