
– 28 सितम्बर को इंदौर में आयोजित होगा सम्मान समारोह
इंदौर। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) शासन, संस्कृति विभाग द्वारा सुगम संगीत (easy music) के क्षेत्र में उत्कृष्टता, दीर्घ साधना एवं श्रेष्ठ उपलब्धि को सम्मानित करने के उद्देश्य से वर्ष 1984 से स्थापित किये गये प्रतिष्ठित राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान (Prestigious National Lata Mangeshkar Award) की घोषणा कर दी गयी है।
संस्कृति संचालक अदिति कुमार त्रिपाठी ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2019 का पार्श्व गायन के लिये शैलेन्द्र सिंह मुम्बई, वर्ष 2020 का संगीत निर्देशन के लिये आनंद-मिलिंद मुम्बई एवं 2021 का पार्श्व गायन के लियेकुमार शानू मुम्बई को यह सम्मान प्रदान किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान अलंकरण समारोह एवं संगीत संध्या का आयोजन संस्कृति विभाग द्वारा इंदौर जिला प्रशासन के सहयोग से 28 सितम्बर 2022 को सायं 7 बजे से ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर विजय नगर इंदौर में होगा। अलंकरण समारोह के पश्चात संगीत संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सुप्रसिद्ध गायिका अलका याग्निक एवं ग्रुप मुम्बई द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। (एजेंसी, हि.स.)
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved