img-fluid

शरद पवार की ‘सरप्राइज’ मुलाकात से बढ़ी सियासी हलचल, एकनाथ शिंदे से 15 मिनट की बातचीत के कई मायने

July 09, 2026

मुंबई। महाराष्ट्र (Maharashtra) की राजनीति में मंगलवार को हुई एक मुलाकात ने नए राजनीतिक कयासों को जन्म दे दिया। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के प्रमुख शरद पवार (Sharad Pawar) ने विधान भवन में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) से मुलाकात की। भले ही इसे औपचारिक मुलाकात माना जा रहा हो, लेकिन इसके समय और परिस्थितियों ने राजनीतिक गलियारों में कई तरह की चर्चाओं को हवा दे दी है।

शरद पवार महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद के मुद्दे पर महाराष्ट्र एकीकरण समिति की बैठक में शामिल होने विधान भवन पहुंचे थे। बैठक के बाद वह सीधे एकनाथ शिंदे के कार्यालय पहुंचे। उनके साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता जयंत पाटील, जितेंद्र आव्हाड और शशिकांत शिंदे भी मौजूद थे।

उस समय एकनाथ शिंदे कैबिनेट बैठक में व्यस्त थे, लेकिन शरद पवार के पहुंचने की सूचना मिलते ही उन्होंने बैठक कुछ देर के लिए रोक दी और उनका स्वागत किया। दोनों नेताओं के बीच करीब 15 मिनट तक बातचीत हुई। राजनीतिक हलकों में इसे शिंदे की ओर से पवार के प्रति सम्मान और महत्व दर्शाने वाले संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

शिंदे के दोबारा कैबिनेट बैठक में लौटने के बाद भी शरद पवार कुछ समय तक उनके कार्यालय में रुके और अपने साथ मौजूद विधायकों के साथ चर्चा करते रहे।


  • राजनीतिक संदेश के तौर पर देखी जा रही मुलाकात
    हाल ही में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के छह सांसद एकनाथ शिंदे गुट में शामिल हुए थे। इसके बाद यह अटकलें तेज हो गई थीं कि शिंदे की नजर अब शरद पवार गुट के सांसदों और नेताओं पर भी हो सकती है। ऐसे माहौल में शरद पवार का स्वयं शिंदे के कार्यालय पहुंचना एक अहम राजनीतिक संदेश माना जा रहा है।

    विश्लेषकों का मानना है कि इस कदम से पवार ने अपने विधायकों और नेताओं को यह भरोसा दिलाने की कोशिश की है कि पार्टी नेतृत्व पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। इससे संभावित राजनीतिक टूट-फूट की आशंकाओं के बीच संगठन का मनोबल बनाए रखने का प्रयास भी माना जा रहा है।

    फडणवीस के लिए भी माना जा रहा है संकेत
    इस मुलाकात को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के लिए भी एक अप्रत्यक्ष राजनीतिक संदेश के रूप में देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री से मुलाकात करने के बजाय उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से सीधे संवाद कर शरद पवार ने यह संकेत दिया कि वे सत्ता के सभी प्रमुख केंद्रों से संवाद बनाए रखने की क्षमता रखते हैं। राजनीतिक जानकारों के अनुसार, पवार की यह शैली पहले भी देखी जा चुकी है, जिसमें वे बातचीत के रास्ते पूरी तरह बंद नहीं करते।

    हालांकि, शरद पवार और एकनाथ शिंदे दोनों में से किसी ने भी इस 15 मिनट की मुलाकात के एजेंडे या बातचीत के विषय का खुलासा नहीं किया है। ऐसे में राजनीतिक विश्लेषक इसे पवार की रणनीतिक चाल मान रहे हैं, जिसका उद्देश्य अपनी राजनीतिक सक्रियता और प्रभाव का संदेश देना, साथ ही विरोधियों को असमंजस में रखना हो सकता है। इस मुलाकात के वास्तविक राजनीतिक मायने आने वाले दिनों में राज्य की बदलती सियासी परिस्थितियों के साथ और स्पष्ट हो सकते हैं।

    Share:

  • महाराष्ट्र : नांदेड़-हिंगोली और परभनी में लगे भूकंप के हल्के झटके

    Thu Jul 9 , 2026
    मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) के मराठवाड़ा (Marathwada) क्षेत्र में गुरुवार सुबह-सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए. अधिकारियों ने बताया कि महाराष्ट्र के नांदेड़, हिंगोली और परभनी )Nanded-Hingoli and Parbhani) जिलों में भूकंप (arthquake) के झटके महसूस किए गए हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार, झटके हल्की तीव्रता के थे, लेकिन लोग अपने घरों से बाहर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved