img-fluid

BJP को चुनावों में हराने के लिए शरद पवार ने बताया फॉर्मूला, बोले- कर्नाटक की तरह हर राज्य में…

May 15, 2023

कर्नाटक। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रमुख शरद पवार ने रविवार को कहा कि कर्नाटक मॉडल को अन्य राज्यों में भी लागू करने की जरूरत है और इसके लिए समान विचारधारा वाली पार्टियों को साझा न्यूनतम कार्यक्रम (CMP) पर काम करना होगा।

बता दें, शरद पवार मुंबई में अपने आवास पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के नेता डी. राजा से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने भाजपा का विकल्प उपलब्ध कराने पर विचार-विमर्श किया।

सीएमपी पर काम करना जरूरी

उन्होंने कहा कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव ने एक संदेश दिया है कि हमें दूसरे राज्यों में भी कर्नाटक जैसी स्थिति पैदा करने की जरूरत है। कर्नाटक में कांग्रेस ने अकेले भाजपा का विकल्प दिया, लेकिन अन्य राज्यों में, समान विचारधारा वाले दलों को एक न्यूनतम साझा कार्यक्रम (सीएमपी) पर काम करना होगा। इसके लिए हम दोनों मोर्चों (कर्नाटक और सीएमपी जैसी रणनीति बनाने) पर काम करेंगे।

भाजपा के अजेय होने का मिथक टूटा

वहीं, राजा ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) को हराने के लिए आम राय बनाने की बात कही। उन्होंने कर्नाटक चुनाव परिणाम का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य स्तर की रणनीति पर काम किया जा सकता है। भाजपा को हराया जा सकता है और वह 2024 के संसदीय और साथ ही राज्य (महाराष्ट्र) चुनाव हारेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के अजेय होने का मिथक टूट गया है।

कर्नाटक में कांग्रेस की बड़ी जीत

गौरतलब है, कर्नाटक में कांग्रेस ने 224 में से 135 सीट जीतीं हैं। वहीं सत्तारूढ़ भाजपा केवल 66 सीटों पर ही सिमट गई, जबकि पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के नेतृत्व वाली जेडीएस को 19 सीट हासिल हुईं।

Share:

  • 15 जून तक बचे घरों में लगवाएंगे रैन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम

    Mon May 15 , 2023
    गत वर्ष के अभियान का मिला जबरदस्त फायदा शहर के अधिकांश क्षेत्रों में बढ़ गया भू-जल का स्तर भी इंदौर। गत वर्ष तत्कालीन निगमायुक्त प्रतिभा पाल (The then corporator Pratibha Pal) ने रैन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के लिए जोरदार अभियान चलवाया था, जिसके चलते लगभग एक लाख से अधिक घरों, संस्थानों ने ये सिस्टम अपनाया […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved