img-fluid

एशियाई बाजारों में भारी गिरावट, जापान-कोरिया से हांगकांग तक प्रभाव, क्या भारतीय शेयर बाजार पर पड़ेगा असर?

March 23, 2026

नई दिल्ली। हफ्ते की शुरुआत में वैश्विक संकेत शेयर बाजार (Stock Market) के लिए चिंताजनक नजर आ रहे हैं। सोमवार को एशियाई बाजारों (Asian markets) में भारी गिरावट दर्ज की गई, जिससे सवाल उठने लगे हैं कि क्या इसका असर भारतीय शेयर बाजार (Indian Stock Market) पर भी देखने को मिलेगा। हालांकि, बीते शुक्रवार को सेंसेक्स और निफ्टी मजबूती के साथ बंद हुए थे।

सोमवार सुबह एशियाई बाजारों में जबरदस्त बिकवाली देखने को मिली। जापान का निक्केई इंडेक्स करीब 4.10 फीसदी गिरकर 50,800 के आसपास ट्रेड करता दिखा। वहीं, साउथ कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 5 फीसदी से ज्यादा टूटकर 5,409 के स्तर तक आ गया। हांगकांग का हैंगसेंग इंडेक्स भी करीब 3 फीसदी की गिरावट के साथ 24,532 पर कारोबार करता नजर आया।

सिर्फ एशिया ही नहीं, बल्कि अन्य वैश्विक बाजारों में भी कमजोरी का माहौल रहा। DAX में 2.01 फीसदी, CAC में 1.90 फीसदी और FTSE-100 में 1.50 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।


  • गिफ्ट निफ्टी भी दबाव में
    भारतीय बाजार के शुरुआती संकेत देने वाला गिफ्ट निफ्टी भी लाल निशान में कारोबार करता दिखा। खबर लिखे जाने तक यह करीब 50 अंकों की गिरावट के साथ 23,737 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था। इससे पहले शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों में भी कमजोरी रही थी, जहां डाउ जोंस और डाउ फ्यूचर्स लगभग 1 फीसदी गिरकर बंद हुए थे।

    एशियाई बाजारों से मिल रहे इन कमजोर संकेतों का असर भारतीय शेयर बाजार पर भी देखने को मिल सकता है। पिछले सप्ताह घरेलू बाजार में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला था।

    शुक्रवार को दिखी थी मजबूती
    बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को बाजार में अच्छी रिकवरी दर्ज की गई थी। गुरुवार की गिरावट के बाद सेंसेक्स और निफ्टी दोनों तेजी के साथ बंद हुए। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 325.72 अंक बढ़कर 74,532.96 पर बंद हुआ था। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 112.35 अंकों की बढ़त के साथ 23,114.50 के स्तर पर क्लोज हुआ।

    (नोट- वैश्विक बाजारों के नकारात्मक संकेतों के बीच निवेशकों को सतर्क रहने की जरूरत है। किसी भी तरह का निवेश करने से पहले मार्केट एक्सपर्ट की सलाह लेना बेहतर रहेगा।)

    Share:

  • MP में CM का सख्त एक्शन... सीधी कलेक्टर और गुना एसपी को हटाया, विकास मिश्रा और हितिका वासल को मिली कमान

    Mon Mar 23 , 2026
    भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में प्रशासनिक सख्ती के बीच सरकार ने सीधी और गुना जिलों में बड़े स्तर पर बदलाव किए हैं। सीधी में नए कलेक्टर के रूप में वर्ष 2013 बैच के आईएएस अधिकारी विकास मिश्रा (IAS officer Vikas Mishra) की पदस्थापना की गई है, जबकि गुना जिले की पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved