
नई दिल्ली। मुंबई में जेन-Z और जेन-अल्फा के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) के संवाद पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर (Congress MP Shashi Tharoor) ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मौजूदा राजनीतिक घटनाक्रम का जिक्र करते हुए दावा किया कि सत्ताधारी BJP को हालिया घटनाओं से बड़ा झटका लगा है।
शशि थरूर ने कहा कि पिछले दिनों हुए घटनाक्रमों में कॉकरोच पार्टी के विरोध प्रदर्शन, एक मंत्री के इस्तीफे और जल्दबाजी में पारित किए गए बिल के अलावा दो उपचुनावों के नतीजे भी महत्वपूर्ण हैं। उनके मुताबिक, इन घटनाओं से राजनीतिक तस्वीर में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं।
‘BJP की सबसे सुरक्षित सीट भी हार गई’
थरूर ने प्रशांत किशोर का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने BJP की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली सीट पर जीत दर्ज की है। उनका दावा है कि BJP इस सीट को तीन दशकों से अधिक समय से जीतती आ रही थी और नौ बार यहां पार्टी की जीत हुई थी, लेकिन इस बार उसे हार का सामना करना पड़ा।
उन्होंने कहा कि दूसरी ओर कांग्रेस ने मध्य प्रदेश की दतिया सीट बरकरार रखी है। थरूर के मुताबिक, दोनों घटनाक्रम हिंदी भाषी राज्यों से जुड़े हैं और इन्हें पार्टी के लिए सकारात्मक संकेत के तौर पर देखा जा सकता है।
अगले विधानसभा चुनावों पर भी नजर
कांग्रेस सांसद ने कहा कि चुनाव अलग-अलग समय पर होने की वजह से राजनीतिक दलों को अपनी स्थिति मजबूत करने का अवसर मिलता रहता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अगले साल मार्च में होने वाले कुछ राज्यों के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस बेहतर प्रदर्शन कर सकती है और इन राज्यों में जीत हासिल करने की स्थिति में है।
मोहन भागवत ने Gen-Z और Gen-Alpha पर क्या कहा?
मुंबई में RSS प्रमुख मोहन भागवत ने Gen-Z और Gen-Alpha के साथ संवाद किया था। इस दौरान उन्होंने नई पीढ़ी को लेकर कहा था कि Gen-Z और Gen-Alpha पुरानी पीढ़ी की तुलना में भी अधिक देशभक्त और ईमानदार हैं।
भागवत ने कहा था कि नई पीढ़ी की बात सुनी जानी चाहिए और उसके साथ संवाद में कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि संवाद की कमी की वजह से दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलन जैसी स्थिति सामने आई।
दिल्ली में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के कुछ दिन बाद भागवत ने कहा था कि आज की नई पीढ़ी कई तरह के सवाल पूछती है। उनके मुताबिक, युवाओं के सवालों को समझने और उनके साथ संवाद कायम करने की जरूरत है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved