img-fluid

ओम बिरला के बयान पर शत्रुघ्न सिन्हा का पलटवार, बोले– मैं सदन में मौजूद था, कोई अप्रत्याशित घटना नहीं हुई

February 06, 2026

नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला (Om Birla) के बयान पर तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) ने कड़ा ऐतराज जताया है। उन्होंने साफ कहा कि वह स्पीकर के बयान से पूरी तरह असहमत हैं और जिस तरह की घटना का जिक्र किया जा रहा है, वैसा कुछ भी सदन में नहीं हुआ।

शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि संसद में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहते हैं और हर जगह सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। उन्होंने जोर देते हुए कहा, “मैं खुद वहां मौजूद था। मेरी जिंदगी में ऐसा कभी नहीं हुआ कि प्रधानमंत्री के खिलाफ इस तरह की कोई घटना हुई हो। ऐसा कुछ भी नहीं हुआ था।”

उन्होंने महिला सांसदों को लेकर दिए गए बयान पर भी नाराजगी जताते हुए कहा कि इस तरह महिलाओं की बदनामी करना पूरी तरह गलत और निंदनीय है।



  • ओम बिरला ने क्या कहा था?
    लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गुरुवार को सदन में कहा था कि बुधवार को कांग्रेस के कुछ नेता सदन के नेता के आसन के पास पहुंचकर कोई अप्रत्याशित घटना को अंजाम दे सकते थे। इसी आशंका के चलते उनके अनुरोध पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सदन में नहीं आए।

    बिरला ने यह भी कहा कि विपक्ष के कुछ सदस्यों ने उनके चैंबर में जिस तरह का व्यवहार किया, वैसा लोकसभा के इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ और यह दृश्य लोकतांत्रिक परंपराओं पर ‘काले धब्बे’ जैसा था। उन्होंने दावा किया कि उन्हें पुख्ता जानकारी मिली थी कि कांग्रेस के कुछ सदस्य नेता सदन के आसन तक पहुंच सकते हैं और यदि ऐसा होता तो यह देश की संसदीय परंपराओं के लिए अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण होता।

    महिला सांसदों को लेकर टिप्पणी पर विवाद
    ओम बिरला ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सदन में नहीं आकर उनके आग्रह को मानते हुए एक अप्रिय स्थिति से सदन को बचाया, जिसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री का आभार जताया।
    उन्होंने यह भी कहा कि बुधवार को सदन में यह देखा गया कि कुछ महिला सदस्य प्रधानमंत्री के बैठने के स्थान तक पहुंचीं, जो सदन की गरिमा के अनुरूप नहीं था। उनके अनुसार, विरोध शब्दों और तर्कों के जरिए होना चाहिए, न कि आसन तक पहुंचकर।

    गौरतलब है कि राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर प्रधानमंत्री द्वारा बुधवार को जवाब दिए जाने की संभावना थी, लेकिन बृहस्पतिवार को लोकसभा ने प्रधानमंत्री के जवाब के बिना ही धन्यवाद प्रस्ताव पारित कर दिया।

    कांग्रेस ने बताया दावा झूठा

    कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ओम बिरला के दावे को पूरी तरह झूठा करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री अब स्पीकर के पीछे छिप रहे हैं।
    प्रियंका गांधी ने कहा कि यह कहना बकवास है कि कुछ महिला सांसदों के खड़े होने से प्रधानमंत्री सदन में आने से डर गए। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री पर हाथ उठाने, उन्हें नुकसान पहुंचाने या किसी अप्रिय घटना की कोई योजना थी ही नहीं। यह दावा पूरी तरह निराधार और गलत है।

    Share:

  • पंजाब : जालंधर में AAP नेता लक्की ओबोराय की हत्या, हमलावरों ने गुरुद्वारे का बाहर मारी 5 गोलियां

    Fri Feb 6 , 2026
    चंडीगढ़. पंजाब (Punjab) के जालंधर (Jalandhar) में आम आदमी पार्टी ( AAP) के नेता लक्की ओबोराय ( Lucky Oberoi) की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. यह सनसनीखेज वारदात मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारा (gurdwara) साहिब के बाहर हुई. बताया जा रहा है कि अज्ञात हमलावरों ने लक्की ओबोराय पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं, जिसमें उनके […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved