अभिनेता शेखर सुमन इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे। उन्होंने कहा है कि वह इस साल 7 दिसम्बर को अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे। उन्होंने साफ किया है कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की वजह से वह कोई खुशी नहीं मनाएंगे। अभिनेता शेखर सुमन ने यह जानकारी ट्वीट में दी। वह सुशांत की मौत से आहत हैं।
शेखर ने लिखा है- ‘मैं 7 दिसम्बर को अपना जन्मदिन नहीं मनाऊंगा। सुशांत के लिए कम से कम इतना तो मैं कर सकता हूं। किसी भी तरह के उत्साह का मूड नहीं है। इसकी बजाय मैं यह प्रार्थना करूंगा कि सुशांत के दोषी पकड़े जाएं।’
उन्होंने कहा है कि लोग उनसे पूछते रहते हैं कि सुशांत के मामले में क्या होगा? काश उनके पास इसका जवाब होता। उल्लेखनीय है कि सुशांत की मौत के रहस्य पर अब भी पर्दा पड़ा हुआ है। वह 14 जून को मुंबई में अपने आवास पर मृत पाए गए थे।
Share: