मनोरंजन

Shibani Dandekar & Farhan Akhtar मार्च में कर सकते हैं शादी

बॉलीवुड अभिनेता और निर्माता निर्देशक फरहान अख्तर और उनकी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर (Farhan Akhtar and his girlfriend Shibani Dandekar) जल्द ही शादी के बंधन (wedding bands) में बंधने जा रहे हैं। सूत्रों की मानें तो बॉलीवुड का यह चर्चित कपल इसी साल मार्च में शादी करने की प्लानिंग कर रहा है।

हालांकि,इस कपल ने पहले बिग फैट वेडिंग की प्लानिंग की थी लेकिन अब एक बार फिर से बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए इस समारोह को सीमित कर दिया गया है। सूत्रों की माने तो अब इस कार्यक्रम में सिर्फ करीबी दोस्तों और पारिवारिक सदस्यों को ही आमंत्रित किया जा रहा है।



पहली पत्नी से तलाक लेने के पांच साल बाद दूसरी शादी करने जा रहे फरहान अख्तर ने इस शादी के लिए मुंबई का एक 5 स्टार होटल बुक किया है जबकि शादी की अन्य तैयारियां भी करीब-करीब पूरी हो चुकी हैं।

उल्लेखनीय है कि दोनों बीते पांच साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और लिव इन में रह रहे है। साल 2000 में फरहान ने अधुना से शादी की थी और 2016 में दोनों ने तलाक ले लिया था। दोनों की दो बेटियां हैं – शाक्य और अकीरा।

Share:

Next Post

विवादों के बाद भी सुपरहिट रहा है Pawan Singh का करियर, पहली पत्नी ने शादी के 6 महीने बाद ही किया था सुसाइड

Wed Jan 5 , 2022
डेस्क। भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह (Pawan Singh) का आज जन्मदिन (Birthday) है। इस खास मौके पर उन्हें देशभर से बधाइयां मिल रही हैं। पवन का जन्म 5 जनवरी 1986 को आरा में हुआ था। वैसे इस साल पवन सिंह अपने जन्मदिन के मौके पर लंदन में है। भोजपुरी के […]