
मुंबई। महाराष्ट्र में ‘तख्तापलट’ हो चुका है, महा विकास अघाड़ी की सरकार सत्ता गंवा चुकी है और सूबे के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे हैं। हालांकि राज्य में लगातार चल रहे सियासी घटनाक्रम के बीच अब यहां सत्ता से दूर हो चुकी महा विकास अघाड़ी में दरार के आसार दिख रहे हैं, इस बगावत की वजह है- राष्ट्रपति चुनाव में शिवसेना का NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव एक वैचारिक लड़ाई है, ये लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए चल रहा संघर्ष है, ये महिला बनाम पुरुष या आदिवासी बनाम गैर-आदिवासियों का सवाल नहीं है। वो सभी जो संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के पक्ष में हैं, यशवंत सिन्हा का समर्थन कर रहे हैं, शिवसेना ने द्रौपदी मुर्मू का समर्थन क्यों किया? उन्होंने इसके कुछ कारण बताए, लेकिन इसके पीछे शिवसेना नेतृत्व की वास्तविक भूमिका के बारे में कुछ नहीं कहा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved