भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

6 दिन में 16 सीटों पर ढाई हजार करोड़ की सौगात दे आए शिवराज

  • 9 जिलों में करोड़ों के भूमिपूजन और लोकार्पण किए

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पिछले पांच दिन से जिलों के प्रवास पर हैं। आज भी वे बुरहानपुर एवं खंडवा जिले के प्रवास पर हैं। 9 सितंबर से मुख्यमंत्री शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, आगर-मालवा एवं देवास जिले का प्रवास कर चुके हैं। मुख्यमंत्री ने उपचुनाव वाली 16 सीटों के दौरे किए हैं और वे करीब ढाई हजार करोड़ रुपए की सौगात दे चुके हैं। इसमें से 1600 करोड़ के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया और 1000 करोड़ रुपए के कार्यों का लोकार्पण किया है। इस दौरान मुख्यमंत्री किसान, मजदूर एवं युवाओं के हित में अन्य घोषणाएं भी की हैं। मुख्यमंत्री आपदा प्रभावित जिलों में किसानों परिवारों से भी मिले।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 9 सितम्बर को आगर मालवा और देवास जिले के हाटपिपल्या में करोड़ों रुपए की सौगात दी। 10 सितम्बर को मुरैना एवं भिंड जिले की दिमनी, अम्बाह और मेहगांव विधानसभा क्षेत्रों के दौरे पर गए। दिमनी में 71 करोड़ के भूमिपूजन और करीब 22 करोड़ के लोकार्पण किए। अंबाह में 62 करोड़ के भूमिपूजन और 21 करोड़ के लोकार्पण किए। मेहगांव 204 करोड़ के भूमिपूजन और 7 करोड़ के लोकार्पण किए। 11 सितम्बर को डबरा, भांडेर और पोहरी विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे। पोहरी में 279 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन और करीब 10 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण किया। 12 को जौरा, सुमावली और मुरैना के दौरे पर रहे। 13 सितम्बर को करैरा, गोहद और ग्वालियर पूर्व के दौरे पर रहे। इस दौरान करोड़ों रुपए के लोकार्पण एवं भूमिपूजन किए। शिवपुरी की विधानसभा करैरा के स्थानीय कार्यक्रम में करीब 61 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन और करीब 135 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री आज मांधाता और नेपानगर विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर हैं और करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का लाकार्पण करेंगे।

 

Share:

Next Post

कमलनाथ के निशाने पर न सीएम शिवराज न सरकार सिर्फ सिंधिया

Mon Sep 14 , 2020
समर्थक मंत्री और पूर्व विधायकों पर लगाए बिकने के आरोप सरकार गिराने के लिए राज्यसभा सांसद को ठहरा रहे जिम्मेदार भोपाल। प्रदेश में 27 सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर दोनों दलों के नेता ताबड़तोड़ सभाएं कर रहे हैं। साथ ही दोनों दलों के नेता एक-दूसरे पर तीखे राजनीतिक हमले भी कर रहे […]