
उज्जैन । चुनाव से पूर्व जिले की 3 लाख से अधिक महिलाओं पर भाजपा की नजर है और कल 10 तारीख को लाड़ली बहना योजना को 1 हजार रुपए की राशि इन महिलाओं के खातों में डाली गई तथा कहा गया कि राखि से पूर्व भी सहायता दी जाएगी। ऐसे में इसका लाभ शिवराज सिंह चौहान को जरूर मिल सकता है।
जिले की सभी पंचायतों, नगरीय निकायों एवं ग्रामों की आँगनवड़ी केंद्रों में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अंतर्गत राशि अंत: करण कार्यक्रम मुख्यमंत्री का प्रसारण दिखाया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना समन्वय सिद्दीकी ने बताया कि कार्यक्रम में जिले की कुल 327563 महिलाओं के खाते में राशि 1000-1000 रु की राशि डाली गई। उल्लेखनीय है कि 500 से अधिक महिलाओं के खातों में तकनीकी कारणों से राशि नहीं जा पाई।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved