भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

उत्तराखंड में बोले शिवराज … कांग्रेस के चार धाम सोनिया, राहुल, प्रियंका और रॉबर्ट वाड्रा

लोहारघाट। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव रैली में रविवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर तंज कसा। लोहाघाट में शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बद्रीनाथ धाम, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री चार धाम है, लेकिन कांग्रेस के चार धाम आपको पता है। एक धाम श्रीमती सोनिया गांधी, दूसरा धाम बाबा राहुल गांधी, तीसरी धाम प्रियंका गांधी और चौथा धाम रॉबर्ट वाड्रा है। यह उनके चार धाम है। हरीश रावत कभी मुख्यमंत्री हुआ करते थे तो इन्हीं धामों के गुण गाते थे। रविवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव रैली में कांग्रेस पर तंज कसा। लोहाघाट में चौहान ने कहा कि बद्रीनाथ धाम, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री चार धाम है, लेकिन कांग्रेस के चार धाम आपको पता है। एक धाम श्रीमती सोनिया गांधी, दूसरा धाम बाबा राहुल गांधी, तीसरी धाम प्रियंका गांधी और चौथा धाम रॉबर्ट वाड्रा है। यह उनके चार धाम है। हरीश रावत कभी मुख्यमंत्री हुआ करते थे तो इन्हीं धामों के गुण गाते थे।


भाजपा बना रही है सैन्य धाम
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आप सब जानते हैं, यहां पर चार धाम हैं। लेकिन 5वां धाम भाजपा बना रही है सैन्य धाम के रूप में। पवित्र माटी को इक_ा करके। अपने सैनिकों के बलिदान को प्रमाण करके लिए सैन्य धाम बन रहा है। ओर इसका द्वारा सीडीएस जनरल बिपिन रावत के नाम से जाना जाएगा। चौहान ने कहा कि जब भारत के प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू थे, तब चीन ने भारत के एक हिस्से पर कब्जा किया था। और तब जवाहरलाल नेहरू ने कहा था कि वहां तो कुछ भी नहीं होता। घास का एक तिनका भी पैदा नहीं होता। तब एक नेता ने संसद में कहा था, कि तुम्हारे सर पर भी बाल नहीं है तो क्या सर बेकार हो गया इसको काट देना चाहिए। यह कांग्रेस की सोच है। भारत तुमने बनाए भारत का एक हिस्सा हमारे पास नहीं रहा। अरे भारत का विभाजन किसी ने किया है तो कांग्रेस ने किया है। भारत के दो टुकड़े करने का पाप भी अगर किसी के सर पर है तो केवल कांग्रेस के सर पर है।

Share:

Next Post

ग्वालियर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने पद-पार्टी छोड़ी

Mon Feb 7 , 2022
रुचि गुप्ता ने प्रियंका गांधी को पत्र लिख कहा- यहां काम करने वालों की इज्जत नहीं भोपाल। प्रदेश में कांग्रेस की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही। अब महिला कांग्रेस की ग्वालियर जिलाध्यक्ष रुचि गुप्ता ने पद और कांग्रेस की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, […]